उत्पाद विभाग की कार्रवाई, पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

नालंदा : होली के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने गिरियक थाना क्षेत्र के खराट मोड़ के पास एक पिकअप वैन से लगभग 900 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। जिसमें 1300 केन वियर और लगभग पांच सौ बोतल शराब को चिप्स और कुरकुरे के पैकेटों की आड़ में छिपाकर लाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पिकअप वैन के चालक और खलासी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने पूरी सतर्कता के साथ छापेमारी कर इस अवैध शराब को जब्त किया। उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि होली के मद्देनजर अवैध शराब तस्करी पर विशेष नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेंगी। उत्पाद विभाग की इस करवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े : Holi आते ही एक्शन में तस्कर, भारी मात्रा में शराब के साथ 2 गिरफ्तार

यह भी देखें :

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...