जॉब कार्ड बनवाने आए मनरेगा भवन के समीप से मजदूर की बाइक चोरी

नवादा : रजौली प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन में को जॉब कार्ड बनवाने आए मजदूर की बाइक को चोर उड़ा ले गए।पीड़ित चितरकोली जागो यादव के पुत्र जोगेंद्र कुमार ने बताया कि वे मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे मनरेगा भवन जॉब कार्ड बनवाने के लिए जरूरी कागजातों को जमा करने स्प्लेंडर बाइक संख्या बीआर 27जी4882 पर सवार आए थे।बाइक को मनरेगा भवन के द्वार के समीप लॉक करके कागजात लेकर मनरेगा कार्यालय गए एवं कागजात को जमा करने के बाद 10 से 15 मिनट के अंतराल पर बाहर निकला तो बाइक अपने जगह पर नहीं था। आसपास खड़े लोगों से पूछताछ किया एवं काफी खोजबीन किया। किंतु बाइक के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली।

पुलिस ने डायल 112 टीम का लिया है बयान, मामला दर्ज

इस बाबत डायल 112 एवं रजौली थाना के सरकारी नंबर पर कॉल करके बाइक चोरी की घटना को लेकर जानकारी दिया। वहीं जानकारी मिलने के बाद डायल 112 की टीम, जो मनरेगा भवन में ही रह रही है, उनके द्वारा पीड़ित का ब्यान लिया गया। वहीं आसपास खड़े लोगों ने कहा कि बाइक चोर गिरोह के लोगों के हौसले इतने बुलंद है कि मनरेगा भवन में डायल 112 की टीम के आवासीय परिसर के बाहर से ही बाइक को चुरा ले गए। जबकि डायल 112 की टीम की दोनों वाहन मनरेगा भवन के समीप खड़ा था। वहीं पीड़ित मजदूर ने बताया कि उसका चोरी गया बाइक कुछ महीनों पहले ही खरीदा था। साथ ही उसने थाना को लिखित आवेदन देकर चोरी गए बाइक की बरामदगी को लेकर गुहार लगाई है। इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बाइक चोरी को लेकर लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : दुकान के गोदाम में लगी अचानक आग, सारा सामान जलकर खाक…

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ramgarh Illegal Mining Action: अवैध खनन के खिलाफ रामगढ़ प्रशासन सख्त,...

Ramgarh Illegal Mining Action: झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है।...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026: 50 हजार करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक पार्क...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026, पटना: संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम चंपारण के बेतिया में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’...

Bihar Milk Production Target 2030: पशुपालकों और महिलाओं की आमदनी बढ़ाने...

Bihar Milk Production Target 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक राज्य में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया...