Advertisement
Advertisement

पुलिस को बड़ी कामयाबी, सोने-चांदी के साथ नगद बरामद, 2 गिरफ्तार

पटना : राजधानी पटना में घरों में चोरी की वारदातों को चोर आसानी से अंजाम देकर पटना पुलिस के लिए सरदर्द बने हुए हैं। बैठकों में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) अवकाश कुमार ने भी ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने और मामले के उद्भेदन के आदेश दिए हैं। इसी कड़ी में पत्रकार नगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिसमें एक गृह भेदन के मामले का खुलासा हुआ है।

3 मार्च को पत्रकार नगर थाना अंतर्गत विजय नगर में चोरी की घटना हुई थी – सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

इस मामले की जानकारी देते हुए पटना सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिनव ने बताया कि बीते तीन मार्च को पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के लोक नायक पथ विजय नगर रोहित कुमार अपने परिवार के साथ ससुराल गए थे। साथ ही रोहित ने घर में ताला जड़ कर गए थे। जब वह वहां से लौटे तो घर का ताला टूटा देख अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। इसके बाद रोहित ने इस घटना की जानकारी पत्रकार नगर थाने को दी।

ससुराल से घर लौटा तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा है – पीड़ित रोहित कुमार 

दरअसल, पीड़ित रोहित कुमार ने बताया कि घर का सारा सामान बिखड़ा पड़ा था। वहीं अलमारी में रखे कीमती सोने-चांदी के जेवरात और 25 हजार कैश की चोरी का पता चला। जिसके बाद पत्रकार नगर थाना क्षेत्र लिखित आवेदन दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान शुरू की गई।

यह भी देखें :

कूड़ा चुनने वाले के भेष में शातिर सोल्जर उर्फ सोनू ने की रेकी

घटना के बाद पीड़ित रोहित कुमार ने घर और आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें एक संदिग्ध को देख पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात को ढूंढना शुरू किया और उसे धर दबोचा। दरअसल, सीसीटीवी फुटेज में घटनास्थल पर एक अज्ञात रद्दी और कूड़ा चुनने वाले के भेष में घर के आसपास देखा गया। जिसके बाद उसकी पूरी कुंडली खंगाल गठित टीम द्वारा पकड़ा गया। पूछताछ में गिरफ्तार शातिर ने अपना नाम सोल्जर उर्फ सोनू बताया है। गिरफ्तार सोल्जर उर्फ सोनू का अपराधिक इतिहास है। ये पत्रकार नगर थाना से चोरी मामले में दो बार जेल जा चुका है। आदतन अपराधी सोल्जर उर्फ सोनू ने घटना में शामिल होने का जुर्म स्वीकार किया है। वहीं चोरी के बाकी जेवरात अपनी पत्नी को देने और कुछ आभूषण को आभूषण दुकानदार को बेचने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने पत्नी को पकड़ने के लिए छापेमारी की है।

यह भी पढ़े : व्यापारी से लूट का खुलासा, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार…

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...