दरभंगा की मेयर ने अपने विवादित बयान पर मांगी माफी

दरभंगा : दरभंगा नगर निगम की मेयर अंजुम आरा ने बीते मंगलवार को शांति समिति की बैठक के बाद जुमा के नमाज के कारण विवादित बयान दिया था। 12.30 बजे से दो बजे के बीच (होली के दिन) होली खेलने पर रोक लगाने की मांग कर डाली थी। जिसके बाद लगातार माहौल गरमाते देख अब उन्होंने माफी मांगकर अपने बयान पर खेद जताया है। अंजुम आरा ने कहा कि अगर किसी को मेरी बातों से ठेस पहुंचा है तो मैं खेद व्यक्त करती हैं। वहीं उन्होंने कहा कि मेरा इरादा नहीं था किसी भी धर्म को ठेस पहुंचना। बस इतना ही था कि शांतिपूर्ण ढंग से जिला में पर्व मनाए जाए और जिला प्रशासन अपना काम अच्छे से करें। जो भी असामाजिक तत्व के लोग हैं उस पर प्रशासन नकेल कसें।

DM ने किया खंडन, कहा- बैठक में इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं

दरभंगा मेयर अंजुम आरा के अजीबोगरीब बयान को लेकर अब अलग ही कहानी सामने आ रही है। जहां एक तरफ उनके बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर दरभंगा मेयर अंजुम आरा बयान को लेकर दरभंगा के डीएम राजीव रौशन और एसपी जगुनाथ रेड्डी ने कुछ और ही जानकारी दी है। दरअसल, अंजुम आरा ने मंगलवार को शांति समिति की बैठक के बाद मीडिया को बयान दी थी कि होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ गया।

Darbhanga DM 22Scope News
DM ने किया खंडन, कहा- बैठक में इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं

DM और SP ने कहा- बैठक के दौरान मेयर ने ऐसी कोई बात नहीं की थी

इसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से कहा कि हिन्दू भाई साढ़े 12 से दो बजे तक होली के आयोजन को स्थगित कर दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुमे की नमाज का समय आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। इसलिए होली के दौरान दो घंटे का विराम देने की मांग कर डाली थी। अंजुम आरा के इस बयान पर डीएम राजीव रौशन और एसपी ने कहा कि बैठक के दौरान मेयर ने ऐसी कोई बात नहीं की थी, हां मजिस्ट्रेट की तैनाती की बात हुई थी।

यह भी देखें :

होली और रमजान के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है – DM

होली और जुमे की नमाज को लेकर दरभंगा मेयर अंजुम आरा के बयान पर दरभंगा के डीएम राजीव रौशन ने कहा कि होली और रमजान के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। सभी डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। वहीं डीएम राजीव रौशन ने मेयर की ओर से होली के दिन 12:30 से दो बजे तक होली स्थगित करने वाली बात से सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा इससे पहले भी होली और रमजान एक साथ मनाया गया है। इस वर्ष भी जिले के लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली और जुमे की नमाज अदा की जाएगी। इसकी सभी तैयारी की जा रही है। होली के दिन डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह भी पढ़े : दरभंगा मेयर के बयान पर जमकर हो रही है राजनीति, अंजुम ने कहा- 2 बजे के बाद खेलें होली

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img