अब मगही-भोजपुरी के खिलाफ तेज हुआ आन्दोलन, भाषावार सर्वे की उठी मांग

Dhanbad– भोजपुरी, मगही भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने के साथ ही झारखंड में राजनीति तेज हो गई है. विरोध के स्वर उठने लगे है. आज झारखण्डी-मूलवासी के बैनर तले भोजपुरी, मगही के सवाल पर पुटकी प्रभु चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया.

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि धनबाद जिले में भोजपुरी-मगही की कोई बस्ती नहीं है, सिर्फ कुछ गिने चुने लोग है, जो बिहार से आकर झारखंड में अपना गुजारा  करते हैं. फिर किस आधार पर इन भाषाओं को शामिल किया गया.

वक्ताओं ने क्षेत्रीय भाषा घोषित करने के पहले सरकार से भाषा आधारित सर्वेक्षण करवाने की मांग की और कहा कि एक बार भाषावार सर्वे हो जाय तब ही किसी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा दिया जाय. यदि हम पर जबरन मगही और भोजपुरी को थोपा जाता है तो इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा. इसके खिलाफ जोरदार आन्दोलन की शुरुआत होगी. सरकार इससे निपटने की तैयारी कर ले.

यहां बता दें कि पिछली बार मगही भोजपुरी को क्षेत्रीय भाषा में शामिल नहीं किये जाने पर इसका विरोध किया गया था. और इसे क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल करने की मांग उठी थी. लेकिन अब मगही भोजपुरी को शामिल करने के साथ इसका विरोध शुरु हो चुका है. देखना होगा अब विवाद का क्या समाधान निकाला जाता है.

रिपोर्ट- राजकुमार 

भोजपुरी-मगही के विरोध में झरिया में जन आक्रोश रैली, हेमंत सोरेन का पुतला दहन

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...