मगही भोजपुरी को हटाने का सत्तारूढ़ गठन के अन्दर ही विरोध, भोजपुरी मगही के साथ खड़ा रहेगा राजद

Ranchi–धनबाद और बोकारो जिला से क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से भोजपुरी और मगही को हटाये जाने का सत्ताधारी गठबंधन के अन्दर ही विरोध शुरु हो गया है.

हेमंत सरकार में शामिल राजद ने भोजपुरी मगही को क्षेत्रीय भाषा की श्रेणी से हटाए जाने का विरोध किया है.  झारखंड राजद के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा है कि कैबिनेट की अगली बैठक में राजद कोटे से मंत्री सत्यानंद भोक्ता इस मसले को उठाएंगे. राजद मगही, भोजपुरी, अंगिका और मैथिली के साथ खड़ी है. सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए.

बता दें कि इसके पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी भोजपुरी मगही को स्थानीय भाषा सूची से हटाए जाने का विरोध किया था,  यह पूछे जाने पर कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो द्वारा भोजपुरी मगही का विरोध किया जा रहा है, राजद सुप्रीमो ने कहा था कि हम विरोध करने वाले का विरोध करेंगे, अब कार्यकारी अध्यक्ष संजय यादव ने भी साफ कर दिया है कि इस भाषा विवाद में राजद भोजपुरी मगही के साथ खड़ी है.

बताया जा रहा है कि इसके पीछे चुनावी रणनीति काम कर रही है. राजद की नजर भोजपुरी, मगही,अंगिका और मैथिली भाषा भाषियों पर टिकी हुई है.  राजद इस भाषा विवाद में अपना जनाधार बढ़ाने की जुगत में है.

रिपोर्ट- शाहनवाज

भोजपुरी मगही के खिलाफ भाजपा सांसदों ने खोला मोर्चा, कुड़मी को अनुसूचित जाति घोषित करने की मांग 

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...