जमुई विधायक श्रेयसी सिंह की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, 2 सुरक्षा गार्ड जख्मी

नालंदा : नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा पथ पर बुधवार की शाम जमुई विधायक श्रेयसी सिंह के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पटना से जमुई लौटने के दौरान हादसा हुआ। जिसमें दो सुरक्षा गार्ड जख्मी हो गए हैं। बता दें कि जहाना मोड़ के समीप जमुई विधायक श्रेयसी सिंह कि गाड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई। इस घटना में विधायक के दो अंगरक्षक गोलू कुमार सिंह व रेपन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

MLA श्रेयसी सिंह पटना से अपने विधानसभा क्षेत्र जा रही थी

आपको बता दें कि विधायक कि गाड़ी के साथ जा रहे अन्य गाड़ी पर सवार लोगों व बिंद थाना की पुलिस ने दोनों को बिंद पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार उपरांत बेहतर इलाज के लिए दोनों को रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि विधायक पटना से अपने विधानसभा क्षेत्र जा रही थी। इसी दौरान जहाना मोड़ समीप ट्रैक्टर से विधायक की गाड़ी टकरा गई और यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़े : अपराधी को पकड़ने गए ASI की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...