हजारीबाग में भिड़े विधायक और पूर्व विधायक के कार्यकर्ता, दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी

हजारीबाग. भाजपा कार्यालय चौपारण के समीप पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव व विधायक पुत्र रवि अकेला यादव के बीच हुए धक्का मुक्की के बाद चौपारण की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। पूर्व विधायक के साथ धक्का मुक्की की खबर वाइरल होते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चौपारण पहुंचने लगे। अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पूर्व विधायक चतरा रोड स्थित विधायक अकेला यादव के आवास की ओर बढ़ने लगे।

विधायक और पूर्व विधायक के कार्यकर्ता भिड़े

दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी सुरजीत कुमार, सीओ संजय यादव व बीडीओ सीमा कुमारी ने मोर्चा संभाला। विधायक आवास पर पहले से जमे कांग्रेसियो व विधायक आवास की ओर कुच कर रहे भाजपाइयों ने एक दूसरे के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। विधायक पुत्र व विधायक पुत्र के साथ खड़े वारंटियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब तीन घण्टे तक विधायक आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

इधर भाजपा के विरोध प्रदर्शन के से गुस्साए कांग्रेसियो ने सड़क जाम करना शुरू कर दिया। हालांकि डीएसपी ने तुरंत जाम हटाया। डीएसपी, सीओ व बीडीओ के आग्रह के बाद पूर्व विधायक व उनके समर्थक विधायक आवास के बाहर से नारेबाजी करते भाजपा कार्यालय पहुंचे।

क्या है मामला

सोमवार को कोरियाडीह निवासी बाल्की यादव द्वारा चौपारण थाना प्रभारी से शिकायत के बाद पिपराडीह निवासी दो युवक को रात ग्याहर बजे उठा कर थाना लाया गया। अगले दिन पूर्व विधायक उसे थाना पहुंचकर दोनों के अपराध के बारे में पूछा तो थाना प्रभारी में छोड़ने की बात कही। करीब 18 घंटे बाद थाना प्रभारी ने जिम्मेनामा पर दोनों को छोड़ दिया। इधर ग्रामीणों ने विधायक अकेला यादव पर राजनीतिक दबाव बनाकर 18 घण्टे थाना में रखवाने का आरोप लगाया। मंगलवार को सैकड़ो ग्रामीणों ने ब्लॉक मोड़ के समीप विधायक का पुतला दहन कर थाना में लिखित आवेदन दिया। इधर विधायक पुत्र दलबल के साथ भाजपा कार्यालय के समीप पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इसी के बीच मामला तूल पकड़ा।

क्या कहते हैं पूर्व विधायक

पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने इस सम्बंध में बताया कि विधायक पुत्र रवि यादव रिवाल्वर और हथियार लेकर भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर जान मारने की धमकी देने लगा और उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं के माथे पर रिवाल्वर सटा कर गाली गलौज की और जान मारने की धमकी भी दी एवं मारपीट भी की। सरकार जो इसको राइफल का लाइसेंस दिया है, उसका दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने वारंटियों व अपराधियों के साथ मिलकर हमारे ऊपर हमला किया है।

इस संबंध में पूछे जाने पर जिप सदस्य रवि अकेला ने कहा की पूर्व विधायक के कार्यकर्ताओं ने मेरे एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट की थी। इसको लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक का पुतला दहन किया जा रहा था। इसी बीच भाजपाई आकर मारपीट करने लगे, जिससे यह मामला उत्पन्न हुआ।

बरही से सोनू कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...