Pakistan Train Hijack से BLA के कमांडर बशीर जेब सुर्खियों में

डिजिटल डेस्क : Pakistan Train Hijack से BLA के कमांडर बशीर जेब सुर्खियों में। Pakistan Train Hijack से BLA (बलोच लिबरेशन आर्मी) के कमांडर इन चीफ यानी सैन्य प्रमुख बशीर जेब सुर्खियों में हैं।

पूरे दुनिया की निगाहें उन पर हैं और बशीर जेब की ओर से जारी बयान एवं किए जा रहे दावों को गंभीरता से लिया जा रहा है। कुल मिलाकर, Pakistan में हालिया ट्रेन हाईजैकिंग के बाद BLA (बलूच लिबरेशन आर्मी) और इसके कमांडर इन चीफ बशीर जेब चर्चा में हैं।

बशीर जेब के नेतृत्व में BLA ने पाकिस्तानी सेना को कड़ी चुनौती दी है। साल 2018 में BLA की कमान मिलने के बाद बशीर जेब ने उसे एक शक्तिशाली संगठन बनाया है।

बशीर जेब की रणनीति और आत्मघाती हमलावरों का प्रयोग पाकिस्तान के लिए बड़ी चिंता का विषय है। मौजूदा Pakistan Train Hijack की घटना से BLA ने दुनिया के सामने पाकिस्तान और चीन को एक साथ अपने सामने नीचा किया है।

बशीर जेब बलोच का सफरनामा…

BLA के कमांडर इन चीफ बशीर जेब बलोच के बारे में इस बारे में भारतीय उपमहाद्वीप में रूचि रखने वाले हर देश की निगाह है। बशीर जेब बलोच की उम्र अभी 40 के आसपास है। बशीर जेब मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

बशीर जेब के पिता बलूचिस्तान के मशहूर डॉक्टर हैं। बशीर जेब का घर बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा से लगभग 145 किलोमीटर पूर्व में स्थित नुश्की कस्बे में है। बशीर जेब मुहम्मद हसनी जनजाति से ताल्लुक रखते हैं, जो दक्षिणी बलूचिस्तान के कई जिलों में फैली सबसे बड़ी जनजातियों में से एक है।

बशीर जेब के पास इंजीनियरिंग की डिग्री है। बशीर जेब ने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई क्वैटा के डिग्री कॉलेज से पूरी की है। वर्ष 2012 में बशीर जेब BLA से आजाद मिशन के तहत जुड़ गए, जिसके बाद वे इसी संगठन में हैं।

आजादी की लड़ाई के मकसद से बशीर जेब BLA से जुड़े। धीरे-धीरे अपनी रणनीति के दम पर बशीर जेब बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) के शीर्ष पद पर पहुंच गए।

BLA के कमांडर इन चीफ बशीर जेब
BLA के कमांडर इन चीफ बशीर जेब

बशीर जेब के BLA में महिलाएं और शिक्षित युवा भी

इसी क्रम में पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार किया बलोच की से वैश्विक मीडिया से बशीर जेब के संबंध में साझा की अपडेट जानकारियां काफी अहम हैं। पूरी दुनिया उन जानकारियों पर गौर फरमाते हुए पाकिस्तान के मौजूदा हालात पर नजर रखे हुए है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,  दिसंबर 2018 में एक सीक्रेट ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान की सेना ने BLA (बलोच लिबरेशन आर्मी) के प्रमुख असलम बलोच को काबुल में मार गिराया। उसके बाद BLA  की कमान जेब बशीर को सौंपी गई। बशीर जेब के संगठन में आने से BLA काफी मजबूत हुआ।

बशीर जेब ने घात लगाकर हमला करने को जहां बढ़ावा दिया, वहीं अपने लड़ाकों को सोशल मीडिया फ्रेंडली बना दिया है। इसके चलते सोशल मीडिया का इस्तेमाल BLA के लड़ाके बड़ी ही संजीदगी और चपलता से करने लगे। आए दिन सोशल मीडिया के जरिए BLA के लड़ाके चीन और पाकिस्तान की सेना को धमकी भी देते हैं।

BLA के कमांडर इन चीफ बनने के बाद बशीर जेब ने आत्मघाती हमलावर तैयार किए। बलूच इलाके में इसके लिए बशीर जेब ने बलूचिस्तान की आजादी को मर मिटने को तैयार महिलाओं को आगे किया। बलूच की सुसाइड बॉम्बर महिलाएं बुर्के में जैकेट पहनकर बम रखी रहती हैं।

बशीर जेब के नेतृत्व में BLA पाकिस्तान के साथ-साथ चीनी सैनिकों को भी मारने में पीछे नहीं है। बशीर जेब के तालिबान से भी रिश्ते ठीक हैं। इसके कारण पाकिस्तान की सेना इस इलाके में खुद को असहाय महसूस कर रही है।

साथ ही, बशीर जेब ने बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) में नए लोगों को भी जोड़ा। इसके कारण पाकिस्तान की सेना से ज्यादा पढ़े-लिखे लड़ाके BLA में हो गए हैं। इस वजह से भी पाकिस्तान की सेना BLA से मात खा जा रही है।

BLA के कमांडर इन चीफ बशीर जेब
BLA के कमांडर इन चीफ बशीर जेब

BLA की पाकिस्तान को दो टूक – हर घंटे मारेंगे 5 बंधक

BLA (बलूच लिबरेशन आर्मी) की पाकिस्तान में ट्रेन को हाईजैक कर सैनिकों -अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना के बाद दावों-प्रतिदावों का दौर जारी है। पाकिस्तान में जफर एक्सप्रेस के हाईजैक होने के बाद अब पाकिस्तान सरकार और BLA (बलूच लिबरेशन आर्मी) के दावों में भारी अंतर है।

BLA ने 150 बंधकों की बात कही है  जबकि पाकिस्तान सेना ने ऑपरेशन खत्म होने का दावा किया है। ऐसे में  सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या पाकिस्तान की सेना झूठ बोल रही है? इस बीच BLA की पाकिस्तान को दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम की डेडलाइन आज दोपहर 1 बजे खत्म हो रही है।

BLA ने बलूच कैदियों को नहीं छोड़ने पर हाईजैक हुए ट्रेन में मौजूद सभी बंधकों को मारने की धमकी दी है। BLA ने अपने अल्टीमेटम में कहा है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो सभी 150 बंधक सैनिकों को मार देंगे। BLA ने पाकिस्तान की जेलों में बंद 241 बलोचों की रिहाई की मांग की है।

BLA का दावा है कि उसने आम रेल पैंसेजर्स को बगैर नुकसान पहुंचाए रिहा किया है। BLA ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के 60 सैनिक मार गिराए हैं और  150 सैनिक अब भी उसके कब्जे में हैं, जो 48 घंटे के अल्टीमेट के खत्म होने के बाद मार दिए जाएंगे।

पाकिस्तान में हाईजैक हुई ट्रेन की तस्वीर
पाकिस्तान में हाईजैक हुई ट्रेन की तस्वीर

BLA ने अपने बयान में कहा है कि – ‘…पाकिस्तान को अपने सैनिकों की फिक्र नहीं है। पाकिस्तान की तरफ से बातचीत की कोई कोशिश नहीं हुई है। हम जो कहते हैं वो करने का माद्दा रखते हैं।

…हमारे अल्टीमेटम की डेडलाइन खत्म होने के हर घंटे में हम 5 बंधक मारेंगे। एक बार हमने फैसला कर लिया तो वो नहीं बदलेगा। पाकिस्तान के पास भूल सुधारने का आखिरी मौका है।

…और पाकिस्तान प्रोपेगेंडा और फेक नैरेटिव चलाना बंद करे। हाईजैक हुए जाफर एक्सप्रेस में  कुल यात्री थे 426 और उसमें से पाकिस्तानी सैनिक थे 214। अभी तक सकुशल रिहा किए गए यात्रियों की संख्या है 212।

…अब तक की कार्रवाई में कुल 60 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है। अभी भी 150 पाकिस्तानी सैनिक बंधक हैं। साथ ही अब तक की कार्रवाई में पाकिस्तान के 63 से ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं।’

Saffrn

Trending News

Menstrual Hygiene Initiative: दरभंगा के स्कूल में लगी Sanitary Pad Vending...

दरभंगा की लदहो पंचायत में महिला जनप्रतिनिधियों की पहल पर मिडल स्कूल में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और डिस्पोजल यूनिट स्थापित की गई। किशोरियों...

India-Nepal Border Security: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीमा पर सख्ती बढ़ाने...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। सीमा पर तस्करी, नकली नोट और संदिग्ध गतिविधियों पर...

Jharkhand Tool Room Internship 2026: रांची में Summer Training और Free...

झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम रांची ने Summer Internship 2026 और निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जानें कोर्स, फीस, योग्यता और...

नागर विमानन मंत्रालय पटना हवाई अड्डा के रनवे के विस्तार को...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में नागर विमानन विभाग, भारत सरकार और सिविल...

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img