रांची प्रेस क्लब में हो रहा मतदान, 27 दिसंबर को होगी मतों की गिनती

रांची : रांची प्रेस क्लब का चुनाव आज सुबह नौ बजे से शुरू हो गया है. सभी सदस्य शाम चार बजे तक मतदान कर सकेंगे. मतदान करने पहुंचे पत्रकारों की लंबी कतार देखी जा रही है. मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. पत्रकारों में भारी उत्साह है. बता दें कि 27 दिसंबर की सुबह नौ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी और उसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी.

निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशों के मुताबिक, वोटिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले सदस्यों को अपने साथ मोबाइल ले जाने पर रोक है. सदस्यों को रांची प्रेस क्लब द्वारा जारी पहचान पत्र साथ में रखना होगा. इसके अतिरिक्त कोविड दिशा-निर्देशों के मुताबिक सभी लोगों को मॉस्क लगाना अनिवार्य है.

चुनाव नियमों के मुताबिक, प्रत्याशियों को मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश व प्रचार करने की इजाजत नहीं होगी. ज्ञात हो कि शुक्रवार को क्लब की वार्षिक आमसभा सौहार्दपूर्ण माहौल में सुपन्न हुई थी, जिसमें करीब 300 सदस्यों ने हिस्सा लिया था.

चुनाव में कुल 50 प्रत्याशी हैं रेस में

नयी कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष के लिए तीन, उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव के लिए तीन, सह सचिव के लिए सात, कोषाध्यक्ष पद के लिए चार व कार्यकारिणी सदस्य के लिए 28 लोग मैदान में हैं.

पांच राज्यों की चुनाव तारीखों का एलान, जानिए किस राज्य में कब होगा मतदान

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...