अमेरिकी एयरलाइंस के विमान में आग से अफरातफरी, सभी सुरक्षित

डिजिटल डेस्क :मेरिकी एयरलाइंस के विमान में आग से अफरातफरी, सभी सुरक्षित। अमेरिका में बड़ा हादसा देखने को मिला है।अमेरिकी एयरलाइंस के विमान में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के  डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़े एक विमान में आग लग गई। इस विमान में आग लगने से अफरातफरी मच गई।

इसमें सवार 172 यात्रियों को जल्दी से बाहर निकाला गया और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। आग लगने के बाद दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था।

विमान में लगी आग पर पाया काबू

अमेरिका के डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में आग लगने से मची अफरातफरी के बीच विमान में सवार 172 यात्रियों को जल्दी से बाहर निकाला गया।
डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, आग गेट C38 पर खड़े विमान में लगी और टरमैक के ऊपर घना काला धुआं उठने लगा।
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि आग बुझा दी गई है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
 डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में आग
डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में आग

टर्मिनल पर ले जाए गए सभी यात्री-पायलट

इस बीच, संघीय विमानन प्रशासन ने कहा कि अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 1006 को डायवर्ट कर दिया गया और गुरुवार शाम को डेनवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया।
डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (DEN) पर सुरक्षित रूप से उतरने और गेट तक टैक्सी करने के बाद, अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 1006 में इंजन से संबंधित समस्या आई। 172 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्य विमान से उतर गए और उन्हें टर्मिनल पर ले जाया गया।
 डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में आग
डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में आग

फ्लाइट ने कोलोराडो स्प्रिंग्स एयरपोर्ट से भरी थी उड़ान

बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट ने कोलोराडो स्प्रिंग्स एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और डलास फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर जा रही थी, लेकिन उसे डीआईए की ओर मोड़ दिया गया।
अमेरिकन एयरलाइंस ने बताया कि उड़ान के लिए इस्तेमाल किया गया विमान बोइंग 737-800 था। सीबीएस न्यूज द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर में विमान के पंख पर खड़े यात्रियों को दिखाया गया है, जबकि विमान के चारों ओर धुआं फैला हुआ है।
अमेरिकन एयरलाइंस के बयान के हवाले से कहा गया है कि – ‘हम अपने चालक दल के सदस्यों, डीईएन टीम और प्रथम प्रतिक्रियाकर्ताओं को विमान में सवार सभी लोगों और जमीन पर मौजूद सभी लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित और निर्णायक कार्रवाई के लिए धन्यवाद देते हैं।’

JPSC Backlog Result 2025: JPSC ने जारी किया बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा...

JPSC Backlog Result 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने मंगलवार को झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के नतीजे घोषित कर...

बांकीपुर उपचुनाव : BJP ने उम्मीदवार का किया ऐलान, अभिषेक कुमार...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा सीट...

चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, 2 मजदूर घायल, जमीन विवाद...

दरभंगा : दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध बम विस्फोट में...