मुजफ्फरपुर वासियों को पीएम मोदी का तोहफा, उड़ान सेवा की दी स्वीकृति, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री डॉ. राजभूषण ने दी बधाई

मुजफ्फरपुर वासियों को पीएम मोदी का तोहफा, उड़ान सेवा की दी स्वीकृति, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री डॉ राजभूषण ने दी बधाई

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के लिए चुनाव से पहले बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट से उड़ान सेवा की स्वीकृति दे दी है। यह निर्णय शहरवासियों और राज्य की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पीएम की घोषणा से यह सपना साकार होने जा रहा है।

Goal 7 22Scope News

प्रधानमंत्री मोदी से पहले भी पूर्णिया समेत अन्य जिलों से उड़ान सेवा की मांग की गई थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले भी पूर्णिया समेत अन्य जिलों से उड़ान सेवा की मांग की गई थी। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर की ओर से भी विशेष रूप से प्रधानमंत्री से अनुरोध किया गया था कि शहर के लिए उड़ान सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस मांग को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकृति प्रदान की है।

airport 22Scope News

केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी ने दी बधाई

raj2 22Scope News

मुजफ्फरपुर को मिली यह उड़ान सेवा एक तरह से जनता के लिए विशेष तोहफा है – डॉ. राजभूषण चौधरी

केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरपुर को मिली यह उड़ान सेवा एक तरह से जनता के लिए विशेष तोहफा है। भविष्य में इससे राज्य की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा। मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के माध्यम से जल्द ही कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद है। सरकार और प्रशासन दोनों मिलकर इस परियोजना को जल्द से जल्द साकार करने में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़े : पीएम मोदी ने बिहार के युवाओं से की संवाद, कहा- नीतीश सरकार में राज्य में विकास

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...