बिहार में आपराधिक घटनाओं में RJD का हाथ, सदन में हंगामा पर भाजपा ने लगाया बड़ा आरोप…

पटना: बिहार विधानमंडल बजट सत्र का दसवां दिन हंगामा के साथ शुरू हुआ। सदन के अंदर और बाहर दोनों ही जगह पर विपक्षी विधायकों ने पोस्टर लहराते हुए जम कर हंगामा किया और राज्य में हो रहे आपराधिक घटनाओं पर सरकार को घेरने की कोशिश की। RJD समेत विपक्ष के विधायकों ने राज्य की सरकार और पुलिस पर अपराध पर अंकुश लगाने में विफल होने का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस की व्यवस्था राज्य में दिन प्रतिदिन गिरती जा रही है। RJD विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि होली के दौरान राज्य में 22 आम लोग और पुलिसकर्मी की हत्या हुई।

यह भी पढ़ें – Bihar में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर विधानसभा का सत्र रहा हंगामेदार, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा…

वहीं RJD के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज है ही नहीं। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या को लेकर विपक्ष के हंगामे पर भाजपा ने जबर्दस्त पलटवार किया। भाजपा विधायक राजेश कुमार ने बिहार में घट रही आपराधिक घटनाओं में राजद का हाथ बताया। विधायक राजेश कुमार ने कहा कि बिहार की आबादी 13 करोड़ है और ऐसे में अगर कुछ छिटपुट घटनाएं घटी है तो राज्य की पुलिस कार्रवाई कर रही है। एक भी अपराधी नहीं बचेंगे, गलत काम करने वाले सभी अपराधी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Politics के रंग में रंग गये निशांत! जदयू के नेता ने कहा ‘अब तो…’

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...