Jamshedpur: हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल और देसी कट्टा भी बरामद

Jamshedpur: कदमा थाना अंतर्गत पुलिस ने कुख्यात अपराधी भानु माझी और आर्म्स पेडलर राकेश मंडल उर्फ पकौड़ी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल, दो देसी कट्टा और 8 गोली बरामद की है।

Jamshedpur: मामले में एसएसपी ने दी जानकारी

मामले को लेकर एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उलियान गुरुद्वारा के पीछे भानु माझी हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए बैठा है। इसके बाद एक टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान भानु के पास से दो हथियार और तीन गोली बरामद की गई।

पुलिस पूछताछ में भानू ने बताया कि उसने राकेश से हथियार खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब राकेश के घर की तलाशी ली, तो घर के पीछे से पुलिस ने दो और हथियार बरामद किए। राकेश ने पीछे एक पेड़ के नीचे हथियार छुपा कर रखा था। पूछताछ में यह बात सामने आई की भानू ने हथियार के लिए 30,000 रुपये एडवांस दिए थे। बाकी के रुपए बाद में देने वाला था।

Jamshedpur: हत्या और रंगदारी मामले में जा चुका जेला

उन्होंने बताया कि भानु माझी कई बार हत्या और रंगदारी मांगने के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। आखरी बार अक्टूबर 2023 में पुलिस ने उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल में उस पर सीसीए के तहत कार्रवाई भी की गई थी। हालांकि, वह 28 जनवरी को जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने उसे तड़ीपार करने की कार्रवाई कर रही थी। कुख्यात अपराधी क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ाने के लिए घूम रहा था। इसी दौरान दोनों हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिए गए।

लाला जबीन की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...