Dhanbad: फंदे से झूलता मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad: धनबाद थाना क्षेत्र के बरटांड स्थित सीपी सिंह एन्क्लेव के अपने फ्लैट में राजीव सिंह नामक व्यक्ति ने कथित रूप से खुदखुशी कर ली। घर के कमरे से पुलिस ने फंदे से झूलता शव बरामद किया है। धनबाद थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज मामले की जांच में जुट गई है।

Dhanbad: फंदे से झूलता मिला व्यक्ति का शव

बताया जा रहा है कि परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर राजीव सिंह तनाव में चल रहे थे। पत्नी अलग रह रही थी। पिछले एक साल से राजीव सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे। इससे पहले विगत 25 सालों तक दवा कंपनी में वे कार्य कर चुके थे। मृतक राजीव सिंह अपनी मां के साथ सीपी सिंह एन्क्लेव में रहते थे। मृतक की मां सावित्री सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण उनका पुत्र तनाव में था। उनका बिनोद नगर में भी आवास है, जहां पत्नी और उनके बच्चे रहते हैं।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Durand Cup Ranchi: पहली बार रांची पहुंचा 135वें डूरंड कप का...

Durand Cup Ranchi: भारत के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट, डूरंड कप के 135वें एडिशन का ट्रॉफी टूर शनिवार को पहली बार रांची पहुंचा। इसके साथ...

Chatra Brown Sugar Arrested: NTPC गेट के पास चल रहा था...

Chatra Brown Sugar Arrested: ज़िले के टंडवा थाना क्षेत्र में ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।...

100 PM ई-बसें इस महीने अंत तक पहुंचेंगी पटना

पटना : बिहार में पर्यावरण अनुकूल और इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन को गति मिलने जा रही है। इस महीने के अंत तक लगभग 100 पीएम...