BMP जवान की एक वर्ष पहले हुई थी शादी, खुद ही करवा दी पत्नी की दूसरी शादी

नालंदा: पुलिस में जवानों की भर्ती आमलोगों को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए की जाती है लेकिन पुलिस जवानों की बीच बीच में ऐसी तस्वीरें सामने आती है कि लोगों का मुंह खुला रह जाता है। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है जहां BMP के एक जवान ने अपनी पत्नी की दूसरी शादी करवा दी। मामला नालंदा का है जहां एक वर्ष पूर्व शादी के बंधन में बंधे बीएमपी जवान ने अपनी पत्नी की दूसरी शादी करवा दी।

दूसरी शादी होने के बाद पत्नी भी ख़ुशी से अपने नए पति के साथ चली गई। यह पूरा मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। BMP जवान विपिन ने अपनी पत्नी की दूसरी शादी नालंदा के बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर में करवाई जहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

BMP जवान की एक वर्ष पहले हुई थी शादी

नालंदा के सिलाव के नानद गांव की नेहा की शादी पिछले वर्ष इमामगंज निवासी बीएमपी जवान विपिन के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद नेहा अपने ससुराल भी गई लेकिन उसका दिल उसके प्रेमी रितिक के पास ही था। शादी के बावजूद वह अपने प्रेमी से संपर्क में थी। एक वर्ष तक इस बात की भनक किसी को नहीं लगी। वह लगातार अपने प्रेमी से मिलती भी थी और उसके साथ जीने मरने की कसमें भी खाती थी।

यह भी पढ़ें – 22 मार्च को 113 वर्ष का हो जायेगा Bihar, 3 दिवसीय भव्य बिहार दिवस समारोह में प्रदर्शित की जाएगी…

भागते हुए भाई ने पकड़ा

रविवार को नेहा अपने प्रेमी रिकी के साथ भाग रही थी तभी उसके भाई ने दोनों को पकड़ लिया। परिवार के सामने पूछताछ में नेहा ने साफ शब्दों में कहा कि विपिन के साथ उसने दबाव में शादी की थी और उसे अपने प्रेमी के साथ ही रहना है। पत्नी की बात सुन बिना किसी विवाद के BMP जवान विपिन ने अपनी पत्नी की शादी रितिक के साथ करवाने के लिए तैयार हो गया और बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर में दोनों की शादी करवा दी। अपने प्रेमी से शादी के बाद नेहा ने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी और अब वह खुश है कि उसे अपना प्यार मिल गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   न्यूजीलैंड के PM भारत दौरे पर, दोनों देशों के बीच हुए अहम समझौते, मोदी ने कहा…

Saffrn

Trending News

मारूफगंज मंडी में स्थित पूजा सामग्री व कपूर की दुकान में...

पटना सिटी : पटना सिटी से इस वक्त की एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां पटना सिटी के मालसलामी थाना...

Fuel Price Impact: रांची में पेट्रोल-डीजल महंगा, चावल से फ्रिज तक...

 रांची में पिछले 10 दिनों में पेट्रोल 7.43 और डीजल 7.88 रुपए महंगा हुआ है। इसका असर चावल, फ्रिज, पीवीसी पाइप और बस किराये...

STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद 2 कुख्यात...

मसौढ़ी : बिहार में अपराधियों के खिलाफ जारी ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच पटना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम को आज अहले...

SBI ATM Update: रांची में 65 ATM प्रभावित, तकनीकी बदलाव से...

रांची में स्टेट बैंक के वेंडर मैनेज्ड एटीएम नेटवर्क में तकनीकी बदलाव के कारण 65 एटीएम प्रभावित हैं। बैंक ने 31 मई तक सेवाएं...

JPSC PT 2025 Update: आयोग ने जारी किया Final Answer Key,...

 जेपीएससी ने सिविल सेवा पीटी 2025 की फाइनल मॉडल उत्तर जारी कर दी है। पेपर-1 के दो प्रश्न हटाए गए हैं। जल्द ही पीटी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img