22 मार्च को 113 वर्ष का हो जायेगा Bihar, 3 दिवसीय भव्य बिहार दिवस समारोह में प्रदर्शित की जाएगी…

पटना: 22 मार्च 2025 को बिहार (Bihar) 113 वर्ष का हो जायेगा। Bihar के स्थापना दिवस पर राजधानी पटना में तीन दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा। बिहार दिवस समारोह 22 मार्च से शुरू हो कर 24 मार्च तक चलेगा। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। समारोह का आयोजन गांधी मैदान के साथ ही श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल और रविंद्र भवन में किया जायेगा। इस वर्ष बिहार दिवस समारोह का थीम ‘उन्नत बिहार, विकसित बिहार’ विषय पर केंद्रित होगा जो राज्य की प्रगति, समृद्धि और सांस्कृतिक धरोहर को दर्शायेगा। बिहार दिवस (Bihar Diwas) की तैयारी अंतिम चरण में है।

बिहार दिवस (Bihar Diwas) समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे जबकि समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान उपस्थित रहेंगे। समारोह की तैयारियां अब अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन 22 मार्च की शाम 05:30 बजे गांधी मैदान में करेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री सुनील कुमार करेंगे। बिहार दिवस (Bihar Diwas) समारोह के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे जिसमें देश के जाने माने कलाकार शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें – Holi के बाद फिर स्टेशन पर बढ़ी भीड़, ट्रेन में जगह नहीं तो हवाई किराया आसमान में…

बिहार दिवस (Bihar Diwas) समारोह के दौरान गांधी मैदान में थ्री डी प्रतिकृति के जरिये Bihar के प्रमुख पर्यटन स्थलों को दर्शाया जायेगा जो कि विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। Bihar पर्यटन विभाग के निदेशक उदयन मिश्रा ने बताया कि पर्यटन विभाग के पैवेलियन में राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से चुनिंदा स्थलों की आकर्षक थ्री-डी प्रतिकृति के निर्माण का कार्य प्रगति में है। जिन प्रमुख पर्यटन स्थलों की प्रतिकृति का निर्माण किया जा रहा है, उसमें महाबोधि मंदिर बोधगया, घोड़ाकटोरा राजगीर, नालंदा विश्वविद्यालय नालंदा, विश्व शांति स्तूप वैशाली

केसरिया स्तूप पूर्वी चंपारण, सभ्यता द्वार पटना, लछुआड़ जैन मंदिर जमुई, विष्णुपद मंदिर गयाजी, मुंडेश्वरी मंदिर कैमूर, मां जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम सीतामढ़ी, चौरासन शिव मंदिर सासाराम, तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब, ककोलत जलप्रपात नवादा, जू व नेचर सफारी राजगीर, ओढ़नी डैम बांका/अमवामन झील, पश्चिमी चंपारण तथा बांका का मंदार पर्वत व रोप वे शामिल है। इन सभी पर्यटन स्थलों की प्रतिकृति की आकर्षक साज-सज्जा भी की जाएगी, जो बिहार पर्यटन के पैवेलियन में आने वाले सभी आगंतुकों का मन मोहेगी।

यह भी पढ़ें – Bihar में लॉ एंड ऑर्डर बन गई है बड़ी समस्या, इस MLA ने कहा ‘हथियार निकालिए और…’

Bihar Diwas के कार्यक्रम

  • 22 मार्च को गांधी मैदान में पार्श्व गायक अभिजित भट्टाचार्य कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे, जबकि एस के मेमोरियल हॉल में कमलेश कुमार सिंह लोकगीत, डॉ एन विजयलक्ष्मी भरतनाट्यम, ममता जोशी सूफी गायन की प्रस्तुति देंगे जबकि रविन्द्र भवन में पंडित जगत नारायण पाठक ध्रुपद गायन, प्राची पल्लवी साहू कथक और भिखाड़ी ठाकुर रंगमंडल द्वारा नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी।
  • 23 मार्च को गांधी मैदान में गायिका रितिका राज और प्रतिभा सिंह बघेल प्रस्तुति देंगे जबकि एस के मेमोरियल हॉल में आलोक राज एवं अशोक कुमार प्रसाद सुगम संगीत, नीलम चौधरी कथक, ज्योति नूरन सूफी गायन और रविन्द्र भवन में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।
  • 24 मार्च को गांधी मैदान में गायक सलमान अली की प्रस्तुति होगी, साथ ही श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सुदीपा घोष भरतनाट्यम, प्रियाणी वाणी पंडित शास्त्रीय संगीत, और हास्य कलाकार सुगंधा मिश्रा कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। रविन्द्र भवन में पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   न्यूजीलैंड के PM भारत दौरे पर, दोनों देशों के बीच हुए अहम समझौते, मोदी ने कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...