Jamshedpur: जमीन विवाद में पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या, घर में मचा कोहराम

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र के गदडा में जमीन विवाद में संजय सिन्हा की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पड़ोस के लोगों ने ही उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस जमीन विवाद को लेकर कई बार मारपीट हो चुकी थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं हत्या से उनके घर में कोहराम मच गया।

Jamshedpur: जमीन विवाद में पीट-पीटकर हत्या

बताया जा रहा है कि जमशेदपुर परसुडीह थाना क्षेत्र के गदडा में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने संजीव श्रीवास्तव 54 वर्षीय की पिटाई कर दी। घटना के बाद परिजनों ने संजीव को घायल अवस्था में इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान संजीव की मौत हो गई।

Jamshedpur: कई बार हो चुकी थी मारपीट

संजीव की बेटी पिंकी ने बताया कि संजीव कन्वाई चालक है और ज्यादातर घर से बाहर ही रहते हैं। घर में चार बहने ही रहती है। पड़ोस में रहने वाले लोगों से जमीन को लेकर अक्सर विवाद चला आ रहा है। कई बार मारपीट भी हुई है। मामला परसुडीह थाना में भी गया है, जहां दोनों पक्षों में समझौता हुई थी।

उसने बताया कि सोमवार रात को संजीव घर के बाहर खड़े थे, तभी पड़ोस में रहने वाले संतोष आनंद, रोहित और आयुष समेत दो अन्य लोगों ने संजीव को घेर लिया और लात घुसों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई करने के बाद सभी संजीव को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए।

Jamshedpur: पुलिस थाने में नहीं मिली मदद

पिंकी ने आरोप लगाया कि जब वह इसकी शिकायत करने थाने गई तो थाने में उनकी मदद नहीं की गई। संजीव को टाटा मोटर्स अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

लाल जबीन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...

6 दिनों से बिजली गुल, फूटा लोगों का गुस्सा, NH-28 जाम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम इलाके के मठिया, मीनाबाजर, खुदा नगर सहित कई मुहल्लो में बिजली आपूर्ति बाधित होने और लगातार गर्मी से परेशान...

विक्रमशिला सेतु पर बहाल हुआ आवागमन, मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने किया...

भागलपुर : भागलपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर वाहनों का परिचालन शुरू...

खनन माफिया पर शिकंजा, एक ट्रैक्टर व 2 हाइवा सीज, लाखों...

दरभंगा : दरभंगा में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए दरभंगा खनन विभाग कि टीम ने जिले...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img