Hazaribagh : मंगल को जन्मे, मंगल ही करते, मंगलमय हनुमान-मंगलवारी जुलूस के साथ रामनवमी का आगाज…

Hazaribagh : मंगल को जन्मे, मंगल ही करते, मंगलमय हनुमान…इसी मंगल कामना के साथ हजारीबाग शहर समेत जिलेभर में मंगलवार की देर शाम रामनवमी का पहला मंगला जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकला. मंगला जुलूस के साथ ही हजारीबाग में रामनवमी महापर्व का आगाज भी हो गया.

Hazaribagh : जुलूस के दौरान उमड़ी भीड़
Hazaribagh : जुलूस के दौरान उमड़ी भीड़

लगभग एक दर्जन से अधिक विभिन्न अखाड़े का जुलूस सड़कों पर निकला जो विभिन्न मार्गो से होते हुए महावीर स्थल तक पहुंचा. इस दौरान मंदिर में भव्य तरीके से पूजा अर्चना की गई. इस दौरान राम भक्तों का जन सैलाब सड़कों पर देखने को मिला. शक्ति प्रदर्शन करते हुए राम भक्त नाचते गाते सड़कों पर दिखे. जुलूस के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

Hazaribagh : मंगला जुलूस निकालने की है परंपरा

बताते चलें कि होली के बाद पड़ने वाले पहले मंगलवार से ही मंगला जुलूस निकालने की परंपरा रही है. रामनवमी तक प्रत्येक मंगलवार को विभिन्न अखाड़े पूरे उत्साह के साथ मंगला जुलूस निकालते हैं. सिर्फ शहरी नहीं हजारीबाग जिले के ग्रामीण इलाकों में भी मंगलवार को मंगला जुलूस निकालने कि परंपरा रही है.

j56 22Scope News

हजारीबाग में देर शाम मंगला जुलूस निकलना शुरू हुआ जो रात के 11:00 बजे तक जुलूस सड़क पर रहा. इस दौरान जय श्रीराम के घोष से शहर गूंज उठा. अगर हजारीबाग के रामनवमी की बात करें तो हजारीबाग के रामनवमी का 118 वर्ष का इतिहास रहा है और हजारीबाग में 118 वर्षों से रामनवमी धूमधाम से मनाई जा रही है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img