माता सीता की नगरी में रामनवमी को लेकर लोगों में गजब का उत्साह, कई जिलों में निकाली गई झांकी

सीतामढ़ी/आरा/कटिहार/किशनगंज/गया/हाजीपुर/मोतिहारी/सुपौल/सासाराम : आज रामनवमी है। पूरे देश में भगवान राम के जन्मदिवस को लेकर उत्साह का माहौल कायम है। बिहार के सीतामढ़ी, आरा, किशनगंज, गया और कटिहार में रामनवमी की जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बिहार के हर जिलों में रामनवमी पर्व को लेकर झांकी निकाली जा रही है। बड़ी संख्या में लोग रामनवमी में भाग ले रहे हैं।

Goal 3 22Scope News

रामनवमी में माता सीता की नगरी सीतामढ़ी इससे अछूता कैसे रह सकता है

ऐसे में भला माता सीता की नगरी सीतामढ़ी इससे अछूता कैसे रह सकता है। माता सीता की नगरी सीतामढ़ी के प्रसिद्ध पुनौरा धाम में रामनवमी को लेकर जश्न का माहौल कायम है। सभी भगवान राम और माता सीता की भक्ति में डूबे हुए हैं। रामनवमी को लेकर सीतामढ़ी के पुनौराधाम में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। शाम को दीप उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान राम के जन्मदिवस को लेकर लोग बधाइयां गा रहे हैं और मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है।

यह भी देखें :

आरा में रामनवमी की धूम, पूर्व मंत्री समेत हजारों लोग झांकी में हुए शामिल

पूरे देश सहित बिहार में रामनवमी पर्व को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। आरा में रामनवमी के मौके पर रामनवमी समिति के द्वारा श्रीराम रामनवमी शोभा यात्रा का निकला गया। जिसमें पूर्व मंत्री व भाजपा के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह सहित भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। सड़कों पर जय श्रीराम का नारा गूंज रहा है। लाखों श्रद्धालु रामनवमी को लेकर विशाल शोभायात्रा निकाल रहे हैं। आरा में रामनवमी शोभा यात्रा में हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आरा में रामनवमी शोभा यात्रा में रामनवमी शौभायात्रा समिति के द्वारा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा का आयोजन किया गया था।

Ara Ramnavi 22Scope News
आरा में रामनवमी की धूम, पूर्व मंत्री समेत हजारों लोग झांकी में हुए शामिल

कटिहार में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर भव्य नजारा है

कटिहार में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर भव्य नजारा है। एलडब्लूसी मैदान से निकल कर यह शोभायात्रा पूरा शहर का भ्रमण करेगा। हजारों के भीड़ के साथ प्रभु श्रीराम नंदी महाराज पर सवार भोले शंकर और मां पार्वती एवं शिवाजी महाराज का मूर्ति इस झांकी का खास आकर्षण है। जिला के आम और खास लोगों की भागीदारी से शोभायात्रा का नजारा भव्य है। इस खास मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम व मंत्री तारकिशोर प्रसाद भी मौजूद हैं। साथ ही कार्यक्रम से संयोजक पवन पोद्दार भी भाग लिया।

Tarkishore Prasad 22Scope News
कटिहार में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर भव्य नजारा है

किशनगंज में बजरंद दल व VHP ने निकाली भव्य शोभायात्रा

रामनवमी के शुभ अवसर आज किशनगंज में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के सदस्यों ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा शहर के ऐतिहासिक रुइधासा मैदान से आरंभ होकर भूतनाथ गौशाला में समापन हुआ। इस शोभा यात्रा में हिंदू, मुस्लिम और सिख सहित सभी समुदायों के लोगों ने भाग लिया और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिससे यह कार्यक्रम किशनगंज में आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बन गया। इस शोभायात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग ली। वहीं लोगों ने प्रभु श्रीराम के नक्शे कदम पर चलने का संकल्प लिया।

Kishanganj Ramnavi 22Scope News
किशनगंज में बजरंद दल व VHP ने निकाली भव्य शोभायात्रा

रामनवमी पर सीमांचल से आई अनोखी तस्वीर मस्जिद के सामने महिलाओं ने बनाया मानव श्रृंखला

रामनवमी के अवसर पर सीमांचल का जिला कटिहार से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आया है। फकीरतकिया मस्जिद के सामने से जब शोभायात्रा मे शामिल राम भक्तों की टोली गुजर रहा था तो महिला कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुद मस्जिद के सामने हाथ में हाथ पकड़कर ह्यूमन चैन बनाकर खड़े हो गए। उन लोगों की माने तो आपसे सौहार्द बनाए रखने और शोभायात्रा को व्यवस्थित रखने के लिए उन लोगों ने खुद से यह जिम्मेदारी संभाली है।

Katihar Ramnavi 22Scope News
रामनवमी पर सीमांचल से आई अनोखी तस्वीर मस्जिद के सामने महिलाओं ने बनाया मानव श्रृंखला

प्रभु श्रीराम के जन्मदिवस बड़े धूमधाम से गया शहर में मनायी गई

भारतीय संस्कृति के घट घट में रचे बसे प्रभु श्रीराम के जन्मदिवस चैत्र शुक्ल नवमी को बड़े धूमधाम से गया शहर में भी मनाई गई। श्रीराम जन्म महोत्सव के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर से हिंदू युवा शक्ति, सूरजकुंड की ओर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। भगवान श्रीराम एक नाम मात्र नहीं है बल्कि सनातन धर्म संस्कृति की पहचान है। मानव जन्म के साथ रामलला और मृत्यु के साथ रामनाम से ही विदा किया जाता है।जन-जन में मन में श्रीराम की छवी बसी हुई है। राम केवल एक राजा या देवता नहीं बल्कि मर्यादा, प्रेम, त्याग और कर्तव्य के प्रतीक है। आज बाहरी राम से अधिक भीतर के राम को जागने की जरूरत है।

Gaya Ramnavi 22Scope News
प्रभु श्रीराम के जन्मदिवस बड़े धूमधाम से गया शहर में मनायी गई

आपको बता दें कि राम का काम हनुमान जी के बिना नहीं चलती है। बजरंगबली के अर्चना बिना भगवान राम की पूजा पूरी नहीं हो सकती। भारतीय संस्कृति के प्राण प्रभु श्रीराम और प्रभु हनुमान है। श्रीराम जन्मोत्सव में गया में देशी-विदेशी कलाकारों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में घोड़े ऊंट के साथ भारी संख्या में गायपल पंडा समाज के युवा पारंपरिक पोशाक में विभिन्न हथियारों के साथ चल रहे थे। इस बार महिला शक्ति का भी बेजोड़ उदाहरण देखने को मिला। दुर्गा वाहिनी संगठन सहित विभिन्न महिला संगठनों ने पारंपरिक वेशभूषा में हथियारों के साथ जुलूस में साथ चल रही थी।

हाजीपुर में रामनवमी की धूम

हाजीपुर में रामनवमी के अवसर पर शहर भक्ति और उत्साह के रंग में रंग गया। विभिन्न हिंदू संगठनों ने भगवान राम और भगवान हनुमान की भव्य मूर्तियों के साथ विशाल जुलूस निकाले। जुलूस में भाग लेने वाले हजारों श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते और गाते हुए नजर आए। जुलूस की शुरुआत संस्कृत महाविद्यालय से हुई। भगवान राम और हनुमान की सजी हुई झांकियां श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही थीं। लोग जय श्रीराम और जय हनुमान के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

Hajipur Ramnavi 22Scope News
हाजीपुर में रामनवमी की धूम

जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रामचौरा मंदिर की ओर बढ़ा। रामचौरा मंदिर, जो भगवान राम को समर्पित है, भक्तों से भरा हुआ था। यहां, श्रद्धालुओं ने भगवान राम की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। पूरे शहर में भक्तिमय माहौल था। रामनवमी के इस अवसर पर हाजीपुर शहर भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। यह त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह लोगों को एक साथ लाने और उनमें एकता की भावना को मजबूत करने का भी प्रतीक है।

रामनवमी के जुलूस में शामिल हुए मंत्री नीरज कुमार सिंह, पूरा शहर हुआ राममय

सुपौल में रामनवमी को लेकर जहां पूरा देश राममय है। वहीं वीरपुर में निकाले गए भव्य जुलूस में बिहार के कैबिनेट मिनिस्टर नीरज कुमार सिंह बबलू भी शामिल हुए। राम और सीता के साथ-साथ अन्य देवी देवताओं के रूप में सजे कलाकार आम लोगों को बरवस अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। इस अवसर पर लोक नृत्य मंडली के सदस्यों का प्रदर्शन काफी लुभावना था। भगवान राम के जन्मदिवस को लेकर एक ओर लोग बधाइयां गा रहे है तो दूसरी ओर मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। वीरपुर के मुख्य मुख्य सड़कों से गुजरा यह जुलूस अंत में राम जानकी मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ।

Supaul Ramnavi 22Scope News
रामनवमी के जुलूस में शामिल हुए मंत्री नीरज कुमार सिंह, पूरा शहर हुआ राममय

मोतिहारी के ढाका में आज रामनवमी के मौके पर भव्य जुलुस निकाली गई

मोतिहारी के ढाका में आज रामनवमी के मौके पर भव्य जुलुस निकाली गई। जिसमें बीजेपी  विधायक पवन जायसवाल मौजद रहे। इस बीच बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने कर्तब दिखाते हुए जमकर लाठिया भी भांजी। बता दें कि गाजे-बाजे के साथ निकले। इस जुलुस में महिलाओं की संख्या काफी थी। महिलाए अपने हाथ में तलवार लिए जुलुस में शामिल थी। सभी लोग राम नाम के जयघोष कर रहे थे। जुलुस पूरे शहर में घुमाया गया। इस बीच सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। जिसका मोनिटरिंग खुद जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात कर रहे थे।

Motihari Ramnavi 22Scope News
मोतिहारी के ढाका में आज रामनवमी के मौके पर भव्य जुलुस निकाली गई

सासाराम में रामनवमी को लेकर शहर में निकली जुलूस, MLC निवेदिता सिंह, जवाहर प्रसाद हुए शामिल

खबर सासाराम से है। आज सासाराम में भी रामनवमी का भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। रोहतास के एसपी रौशन कुमार खुद दलबल के साथ जुलूस की निगरानी के लिए मौजूद रहे। बता दे कि इस बार जुलूस का रूट थोड़ा बदल गया है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो रहा है। जुलूस में भाजपा की विधान पार्षद निवेदिता सिंह, सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Sasaram Ramnavi 22Scope News
सासाराम में रामनवमी को लेकर शहर में निकली जुलूस, MLC निवेदिता सिंह, जवाहर प्रसाद हुए शामिल

बड़ी बात यह रही कि इस बार रामनवमी के जुलूस में पहली बार महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर पगड़ी बांध के हाथों में लाठी लेकर सड़क पर निकली तो नारी शक्ति की प्रतीक नजर आई। वहीं भगवान राम, लक्ष्मण, सीता तथा हनुमान की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। बता दे की दो वर्ष पहले रामनवमी के दौरान ही सासाराम में उपद्रव हुई थी। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट है। वही “जय श्री राम” के नारे से पूरा शहर गूंज रहा है। यह कहे कि पूरा नगर भगवा झंडा से पट गया है और लोग भजन-कीर्तन करते आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़े : रामनवमी के अवसर पर Patna के महावीर मंदिर में देर रात से जुटने श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस बरत रही विशेष सतर्कता

अमित कुमार, नेहा गुप्ता, कौशल विकास, आशीष कुमार, सोहराब आलम, ओपी राजू, दिवेश कुमार, सलाउद्दीन और रतन कुमार की रिपोर्ट

Highlights

रांची RSS कार्यालय हमला: पेट्रोल बम फेंकने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार,...

Ranchi News: रांची के चुटिया पुलिस स्टेशन इलाके के निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमले की घटना...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: विधानसभा में मतदान जारी, हेमंत सोरेन...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए विधानसभा में मतदान जारी है। हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन समेत विधायक वोट डाल रहे हैं, शाम 5 बजे...

Jharkhand Health Alert: कफ सिरप बिक्री पर सख्ती, बिना डॉक्टर की...

झारखंड में कफ सिरप की बिक्री पर सख्त निगरानी शुरू। 24 हजार दवा दुकानों की जांच होगी, बिना डॉक्टर की पर्ची दवा बेचने पर...