Commercial Advertisment

ED की कार्रवाई पर तेजस्वी ने कहा- BJP की एजेंसियां हो गई एक्टिव

पटना : लैंड फॉर जॉब मामले में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) लालू परिवार से पूछताछ करने में लगी है। कल मंगलवार को पूर्व मंत्री राबड़ी देवी और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के बाद आज यानी बुधवार को लालू प्रसाद यादव से भी पूछताछ हो रही है। जिसको लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जब दिल्ली विधानसभा का चुनाव खत्म हो गया था उस वक्त भी हमने कहा था कि अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ए, बी, सी, डी, ई और एफ से जुड़े जितने भी जांच एजेंसियां है बिहार में सभी सक्रिय हो जाएगी।

लालू यादव किसी से डरते नहीं, जितनी भी जांच कराना है करा लें बीजेपी – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा था कि हम इन सब चीजों से डरने वाले नहीं है। आज भी कह रहे हैं कि हम लोग डरेंगे नहीं। कानूनी व्यवस्था है उसका हमलोग पालन कर रहे हैं। जब-जब हम लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जाता है तब-तब हमलोग पहुंच जाते हैं लेकिन उससे कुछ होने वाला नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि यदि हम राजनीति में नहीं होते तो हम पर एक भी केस नहीं होता, हम राजनीति में हैं इसलिए हम पर इतना केस है।

तेजस्वी ने कहा कि अब हम लोगों को याद भी नहीं रहा की इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी ने कितने बार पूछताछ के लिए बुलाया। जब-जब बुलाया गया हमलोग गए हैं। हमलोग कानून का पालन कर रहे हैं लेकिन राजनीतिक तौर पर भाजपा-एनडीए के नेता डरे हुए हैं। केंद्र सरकार देश के जांच एजेंसियों के माध्यम से हम लोगों को परेशान करने में लगा हुआ है लेकिन हम लोग परेशान होने वाले नहीं है। जब-जब हमें परेशान किया जाएगा, हम उतना ही मजबूत होंगे। आने वाले 2025 विधानसभा चुनाव में बिहार में हम सरकार बनाएंगे।

बिहार में आए दिन, हत्या, लूट और चोरी हो रही है – तेजस्वी

वहीं बिहार में लगातार अपराधी घटनाओं को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले आरा में 25 करोड़ की डकैती हुई। अब राजधानी पटना में एक करोड़ रुपए की डकैती हुई है। तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के 20 साल के शासनकाल में 60 हजार हत्याएं हुई है और 25 हजार रेप की घटना घटी है। यह आंकड़ा हम नहीं बल्कि केंद्र सरकार के गृह विभाग के आंकड़े से पता चलता है कि बिहार में इतनी घटनाएं हुई है। बिहार में अपराधी पूरी तरह से मस्त घूम रहे हैं। तेजस्वी ने कहा बिहार में गुंडे और अपराधी लोग मस्त हैं और मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं।

यह भी देखें :

ED की कार्रवाई से तिलमिलाए तेजस्वी ने पोस्ट कर सरकार पर बोला हमला

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने एक पोस्टर शेयर किया जिसके जरिए सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी पर तंज कसा है। पोस्टर में अपराध, महंगाई, पलायन और बेरोजगारी दिखाया गया है। जनता कह रही है बचाओ। तेजस्वी ने पोस्ट कर लिखा सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, मुख्यमंत्री थका हारा, चहुंओर भ्रष्टाचार का अंधियारा, आम आदमी फिर रहा मारा-मारा।

Tejashwi Yadav 1 2 22Scope News
तेजस्वी ने पोस्ट कर सरकार पर बोला हमला

यह भी पढ़े : Breaking : ED दफ्तर पहुंचे लालू यादव, थोड़ी देर में शुरू होगी पूछताछ…

महीप राज की रिपोर्ट

Nishant Kumar Sasaram Visit: पायलट बाबा धाम में किस मंदिर में...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम स्थित महायोगी पायलट बाबा धाम आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर...

Rohtas ATM Robbery Case: 38 लाख की लूट, दो गिरफ्तारी और...

Rohtas ATM Robbery Case: बिहार के रोहतास जिले में एटीएम लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।...

Nishant Kumar Sasaram Visit: सासाराम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सरदार...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने तकिया बाजार में आयोजित...