बगीचा में मिला मासूम का शव, रेप की आशंका, परिजन बोले- हमारी बेटी की हुई है हत्या

दानापुर : राजधानी पटना में 12 साल की मासूम का शव बगीचा में मिला। पता चलते ही मौके पर गांव वाले इकट्ठा हो गए। बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही दानापुर पुलिस के टीम घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी होते ही घर परिवार में चीख-पुकार मच गई। रोते बिलखते परिजन यही कह रहे थे कि गलत काम कर बच्ची को किसी ने मार डाला। ये घटना मनेर थाने के महिनावा गांव की है। मासूम की पहचान महिनावा गांव निवासी अमर राय के पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है।

Goal 7 22Scope News

शिवानी जलावन के लिए लकड़ी लाने गई थी

बताया जाता है कि शिवानी जलावन के लिए लकड़ी लाने गई थी। इस दौरान आशंका जताई जा रही है। नशेड़ियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है उसके बाद हत्या कर शव को पेड़ के डाल से लटका दिया है। मनेर पुलिस के कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड टीम की जांच से मिले सुरागों के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मनेर से राजद के विधायक भाई वीरेंद्र पहुंचे और परिवार से मुलाकात की।

Danapur Police 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : स्कूली छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने किया चितकोहरा गोलंबर जाम

पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

Chatra Sonam Wangchuk Protest: चतरा में सोनम वांगचुक के समर्थन में...

Chatra Sonam Wangchuk Protest: रविवार को ज़िले के अंबेडकर चौक पर 'छात्र युवा संघर्ष मोर्चा' के बैनर तले एक दिन की भूख हड़ताल और सत्याग्रह...

NEET Paper Leak Protest Dhanbad: धनबाद में शिक्षा व्यवस्था को लेकर...

NEET Paper Leak Protest Dhanbad: NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने और संसद मार्च के समर्थन में...

Baghmara Waterlogging Protest: पंचगढ़ी बाजार में जलजमाव पर फूटा गुस्सा, विधायक...

Baghmara Waterlogging Protest: बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कतरास के पंचगढ़ी बाजार में जलजमाव की लगातार समस्या को लेकर रविवार को लोगों...