Giridih: बालू लदा ट्रैक्टर ने सीओ की गाड़ी में मारी टक्कर, फिर सीओ के सामने ही टेलर छोड़ इंजन ले भागा

Giridih: तिसरी थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ने भागने के क्रम में सीओ की गाड़ी में टक्कर मार दी और ड्राइवर गाड़ी को चालू छोड़कर भाग गया। इससे गाड़ी का टेलर सड़क किनारे स्थित खेत में जा पलटा। इसके बाद सीओ ने गाड़ी से उतरकर पुलिस को फोन किया, लेकिन इसी दौरान ट्रैक्टर मालिक का आदमी आया और सब के सामने टेलर खोल इंजन लेकर फरार हो गया। इस बीच पुलिस ने मौके से राकेश यादव नामक एक युवक को हिरासत में लिया है।

Giridih: बालू लदा ट्रैक्टर ने सीओ की गाड़ी में मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को तिसरी के अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद अपने आवास से पंचायत भवन जा रहे थे। इसी बीच उन्हें अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जाने की सूचना मिली। सूचना के बाद उक्त गाड़ी को पकड़ने के लिए अंचलाधिकारी जैसे ही खम्भाडीह मोड़ पहुंचे तो भंडारी की ओर से आ रहा बालू लदा ट्रैक्टर अंचलाधिकारी को देखकर गाड़ी लेकर भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान उसने सीओ की सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी।

Giridih: पुलिस ने एक को लिया हिरासत में

टक्कर मारने के बाद ड्राइवर गाड़ी को चालू ही छोड़कर फरार हो गया। इससे बालू लदा ट्रैक्टर सड़क किनारे स्थित खेत में चला गया और उसका टेलर पलट गया। इसके बाद तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए उक्त टेलर को जब्त किया। हालांकि इस संबंध में सीओ ने अभी कुछ भी नहीं बताया है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...