Breaking: प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर गिरी आकाशीय बिजली

रांची. खबर राजधानी रांची से है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर आकाशीय बिजली गिरने की सूचना मिल रही है। इससे बीजेपी कार्यालय में अंधकार छा गया है। हालांकि घटना में कोई हताहत की खबर नहीं है।

आकाशीय बिजली से छात्रा की मौत

इससे पहले कल गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र में जमगाई मोड़ के पास भी आकाशीय बिजली गिरी थी। इसमें एक छात्रा की मौत हो गई थी। दरअसल, जयपुर निवासी लक्ष्मी करकेट्टा (12 वर्ष), जो संतान उच्च विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा थी, स्कूल से घर लौटते समय वज्रपात की चपेट में आ गई थी। इससे उसकी मौत हो गई थी।

बताया जा रहा था कि घटना के समय कई लोग चैनपुर साप्ताहिक बाजार जा रहे थे, जिन्होंने तुरंत लक्ष्मी के परिजनों को सूचित किया और 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचकर लक्ष्मी को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टर धर्मनाथ ठाकुर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...