Ramgarh: कोल डिपो में हथियार से लैस उग्रवादियों ने जेसीबी मशीन को किया आग के हवाले, फायरिंग भी की, एक घायल

Ramgarh: जिले के सीमावर्ती क्षेत्र उरीमारी न्यू बिरसा कोल डिपू में लेवी की मांग को लेकर उग्रवादियों ने तांडव मचाया। हथियार से लैस पहुंचे उग्रवादियों ने पहले पांच राउंड फायरिंग की और इस बीच कोल डीपू में लगे एक जेसीबी मशीन को पूरी तरह से आग के हवाले कर दिया। वहीं दो जेसीबी मशीन सहित तीन हाइवा का शीसा तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है।

Ramgarh: सीसीएल कर्मी के पैर में लगी गोली

उग्रवादियों द्वारा की गई फायरिंग में एक सीसीएल कर्मी के पैर में गोली लग गई है। पूरे मामले पर थाना प्रभारी रामकुमार राम ने कहा घटनास्थल पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंचते ही उग्रवादी घटनास्थल भाग निकले। इसके बाद आग को बुझाने का काम किया गया, लेकिन तब तक जेसीबी मशीन धूं-धूंकर जलती रही।

Ramgarh: दस लोगों को हिरासत में लिया गया

मामले में उरीमारी थाना प्रभारी ने त्वरित संज्ञान लेते शक की निशानदेही पर रांची जिला हिंदेगीर छापर से कुल दस लोगों को हिरासत में लिया है, जिसे पूछताछ जारी है। घटना की सूचना मिलते ही झामुमो केंद्रीय सचिव सह विस्थापितों के नेता घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया और घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

एहसान मंजर की रिपोर्ट

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...