Vaishali में लूटपाट का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, अपराधियों ने युवक को…

वैशाली: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है और अपराधी दिनदहाड़े लूट और हत्या जैसी घटनाओं को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने Vaishali में लूटपाट के दौरान एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना वैशाली के राजापाकड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पॉवर सबस्टेशन के समीप की है। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि अपराधी हथियार के बल पर एक युवक से लूटपाट की कोशिश कर रहे थे। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को गोली मार दी।

यह भी पढ़ें – Begusarai में नहीं थम रहा अपराध का सिलसिला, केंद्रीय मंत्री के मामा को अपराधियों ने मारी गोली…

मृतक की पहचान Vaishali जिलांतर्गत महिसौर थाना क्षेत्र के डीह बुचौली निवासी रमाशंकर चौधरी के पुत्र राहुल आनंद के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि अपराधी युवक का चेन छीन रहा था जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी।गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने उसे PMCH रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाल रही हिया साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar में सूअरों को लगेगा टीका, अगले 10 दिनों में दो लाख से अधिक…

Vaishali से दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Dhanbad: जमुआतांड़ में सड़क हादसे ने ली युवक की जान, आक्रोशित...

Baghmara News: धनबाद जिले के बाघमारा इलाके में तेज़ रफ़्तार हाइवा ट्रक की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और दूसरा...

नशीली इंजेक्शन तस्करी का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में इंजेक्शन के...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर मद्य निषेध और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिले में प्रतिबंधित...

मोतिहारी में बुलडोजर एक्शन, छतौनी चौक से ढाका रोड तक चला...

मोतिहारी : मोतिहारी शहर में जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर बुलडोजर एक्शन चलाया गया। शहर के...

मधेपुरा में 3 SHO को नम आंखों से अंतिम विदाई, पुलिस...

मधेपुरा : बेगूसराय जिले में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मधेपुरा जिले के तीन थानाध्यक्षों को शुक्रवार को पुलिस लाइन में पूरे राजकीय...

बोकारो से लापता नाबालिग पुरी से सकुशल बरामद, पुलिस ने सुलझाई...

Bokaro News: बोकारो पुलिस ने बालीडीह थाना क्षेत्र से रहस्यमय हालात में लापता हुए एक नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया है; वह ओडिशा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img