बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, घर से बुलाकर युवक को गोली मारकर की हत्या

बेगूसराय : अपराधियों का तांडव  –  बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला जहां बेखौफ अपराधियों ने घर से बुलाकर एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं हत्या की खबर लगते ही परिजनों में को कोहराम मचा हुआ है। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव की है।

मृतक युवक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के रहने वाले स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह का पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है। रवि कुमार पिछले कई वर्षों से अपने ननिहाल में ही रहता था। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने रवि कुमार को घर से बुला लिया और गोली मारकर हत्या कर दी।

अपराधियों का तांडव :

परिजनों ने बताया है कि घर से किसी ने बुला लिया और गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया है कि जब घर से कुछ ही दूर पर उसका शव पड़ा हुआ था। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मंसूरचक थाना पुलिस को दी। मौके पर मंसूरचक थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधी रवि कुमार को किस वजह से गोली मारकर हत्या की है।

यह भी देखें :

वहीं घटना के संबंध में मुख्यालय डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मंसूरचक थाना क्षेत्र के मकदमपुर में दिन के 12:30 बजे एक 18 वर्षीय रवि कुमार नामक लड़के को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है। जिससे उनकी मृत्यु हो गई है। घटनास्थल पर एफएसएल को बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है।

साथ ही बेगूसराय पुलिस अधीक्षक मनीष के द्वारा तेघरा डीएसपी के नेतृत्व में आगे की कानून कार्रवाई की जा रही है। मृतक रवि कुमार अपने-अपने मामा घर पर रहते थे, उन लोगों ने फिलहाल किसी प्रकार का किसी व्यक्ति पर आशंका व्यक्त नहीं की है। हालांकि पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है, मृतक पेशे से खलासी था।

यह भी पढ़े : दबंगों ने बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर की हत्या

अजय सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand 108 Ambulance: स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर एंबुलेंस कर्मियों ने...

Jharkhand 108 Ambulance, रांची: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आश्वासन के बाद झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर...

Ramgarh Naya Mod Giddi Road: ग्रामीणों की शिकायत पर एक्शन, उपायुक्त...

Naya Mod Giddi Road, रामगढ़: नया मोड़ से गिद्दी तक जर्जर हो चुकी सड़क को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद बुधवार को रामगढ़...

Bihar Sports Injury Center: LNJP अस्पताल में खिलाड़ियों के लिए तैयार...

Bihar Sports Injury Center, पटना: बिहार के खिलाड़ियों के लिए खेल के दौरान होने वाली गंभीर चोटों के इलाज को लेकर नई सुविधा शुरू...