पालोना संस्था की पहल को मिला समर्थन, झारखंड विधानसभा में नवजातों की सुरक्षा पर चर्चा

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने नवजात शिशु हत्या और उनके असुरक्षित परित्याग के गंभीर मुद्दे को सदन में उठाया। उन्होंने Infant Protection Act की आवश्यकता पर जोर देते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।

इस महत्वपूर्ण पहल के लिए Palna Foundation की संस्थापक मोनिका गुंजन आर्य ने विधायक अरूप चटर्जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उन हजारों नवजात शिशुओं की आवाज है, जो अब तक अनसुनी रह जाती थी। उन्होंने बताया कि पालोना संस्था 2015 से शिशु हत्या रोकथाम और सुरक्षा पर काम कर रही है।

संस्था की स्टेट हेड संगीता कुजारा टाक ने भी इस मुद्दे को सदन में उठाने के लिए विधायक को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पालोना केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में नवजातों की सुरक्षा और जागरूकता अभियान चला रहा है।

पालोना ने सरकार और समाज से अपील की कि नवजात शिशु सुरक्षा कानून (Infant Protection Act) को जल्द लागू किया जाए ताकि देशभर में मासूम बच्चों को असुरक्षित परित्याग से बचाया जा सके।

 

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...