रांची में राशन वितरण होगा हाई-टेक, 4G ई-पोश मशीनें वितरित

Ranchi: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अंतर्गत लाभुकों को पारदर्शी और सुचारु ढंग से अनाज उपलब्ध कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में रांची शहरी क्षेत्र के दस राशन डीलरों को अत्याधुनिक 4G ई-पोश मशीनें सौंपीं। इस दौरान विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पांडेय, जिला जन संपर्क पदाधिकारी सहित संबंधित डीलर उपस्थित रहे।

बदलेगी राशन वितरण व्यवस्था:

उपायुक्त ने बताया कि नई मशीनों का उद्देश्य लाभुकों तक पारदर्शी, तेज और त्रुटिरहित तरीके से अनाज पहुंचाना है। उन्नत 4G ई-पोश मशीनें आधार प्रमाणीकरण, रियल-टाइम ट्रांजेक्शन और स्टॉक मॉनिटरिंग की सुविधा प्रदान करती हैं, जिससे फर्जीवाड़े, अनियमितता और अनाज की चोरी की संभावनाएं लगभग समाप्त हो जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के सभी डीलरों को इसी तरह की आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि कहीं भी नेटवर्क बाधा या तकनीकी समस्या के कारण लाभुकों को परेशानी न हो।

कमजोर नेटवर्क में भी होगा सुचारु राशन वितरण:

नई ई-पोश मशीनें ऑफलाइन मोड में भी कार्य कर सकेंगी। इससे उन क्षेत्रों में भी राशन वितरण निर्बाध रहेगा, जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर रहता है। हर मशीन में बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) प्रमाणीकरण शामिल है, जो लाभुकों की पहचान को और अधिक सुरक्षित तथा प्रमाणिक बनाता है।

रियल-टाइम निगरानी से बढ़ेगी पारदर्शिता:

ट्रांजेक्शन का रियल-टाइम डेटा सीधे पोर्टल पर अपलोड होगा। इससे जिला प्रशासन को निरंतर निगरानी में आसानी होगी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उपायुक्त ने सभी डीलरों से नई मशीनों का अनिवार्य उपयोग करने और लाभुकों को निर्धारित समय पर गुणवत्तायुक्त अनाज उपलब्ध कराने की अपील की।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी तकनीकी समस्या पर तुरंत जिला आपूर्ति कार्यालय से संपर्क किया जाए। पहले उपयोग में आने वाली ई-पोश मशीनों में अक्सर नेटवर्क से जुड़ी दिक्कतें सामने आती थीं, जिनसे लाभुकों को परेशानी होती थी। नई मशीनें इन समस्याओं का समाधान प्रदान करेंगी और वितरण प्रणाली को अधिक तेज और विश्वसनीय बनाएंगी।

 

 

Saffrn

Trending News

पटना में बड़ा हादसा, गांधी घाट पर नहाने गए 6 युवक...

पटना : बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांधी घाट पर नहाने के दौरान छह...

सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 10 बेजुबान मवेशियों को तस्करों...

दानापुर : राजधानी पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां स्थानीय लोगों की सतर्कता और...

JDU, RJD के बाद अब ‘कमल’ खिलाने BJP पहुंचीं रितु जायसवाल,...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में कमल खिलाने के लिए रितु जायसवाल...

गंगा दशहरा आज, पटना के गंगा घाटों में उमड़ा आस्था का...

पटना सिटी : पटना जिले में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पटना...

हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर युवक की हत्या, मक्का खेत में मिला...

मोतिहारी : मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर धनखरैया पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे मक्का के खेत से एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img