Commercial Advertisment

बलिदान दिवस पर नितिन गडकरी और CM Yogi ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

डिजिटल डेस्क : बलिदान दिवस पर नितिन गडकरी और CM Yogi ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि। बलिदान दिवस पर रविवार की सुबह-सुबह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ ने अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी है।

आज 23 मार्च को शहीद दिवस की तिथि पर ही आज से 94 साल पहले इसी दिन स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी। देश के लिए इन तीनों वीर सपूतों ने हंसते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी थी।

उन वीरों ने हंसते-हंसते भारत के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। दोनों नेताओं ने कहा है कि भारत की मिट्टी ने ऐसे अनगिनत जांबाज पैदा किए हैं, जिन्होंने निस्वार्थ अपना सबकुछ देश पर कुर्बान कर दिया।

बलिदानियों को केंद्रीय मंत्री ने किया नमन

रविवार 23 मार्च को पूरे देश में उन 3 अमर शहीद बलिदानी युवाओं को याद किया जा रहा है। आज भारत को आजाद हुए 75 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इसी क्रम में सवाल भी किए जा रहे हैं कि क्या हम उन वीरों के बलिदान को पूरी तरह समझ पाए हैं?

शहीदों का सपना था- एक समान, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत। उनके आदर्शों को अपनाए बिना ये संभव नहीं। सच्ची देशभक्ति सिर्फ भाषण देने में नहीं, बल्कि कर्मों में होनी चाहिए। ये शहीद दिवस सिर्फ उन अमर शहीदों को याद करने भर का ही नहीं, आत्मचिंतन करने का भी दिन है।

ये संकल्प लेने का दिन है कि हम उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार की सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बलिदानियों को याद किया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा है – ‘…मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले महान क्रांतिकारी भगत सिंह जी, सुखदेव जी और राजगुरू जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।’

अमर शहीद भगत सिंह की तस्वीर।
अमर शहीद भगत सिंह की तस्वीर।

CM Yogi ने बलिदानियों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

इसी क्रम में यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर रविवार को अमर शहीद बलिदानियों को याद किया एवं उनके शौर्य गाथाओं का जिक्र करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

अपने संदेश में CM Yogi ने लिखा – ‘…अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अपने अदम्य साहस व क्रांतिकारी विचारों से स्वाधीनता आंदोलन को एक नई दिशा दी थी।

…आज इन वीर सपूतों के बलिदान दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि ! मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव नमन करता रहेगा।’

बलिदान दिवस पर यूपी के सीएम योगी ने शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
बलिदान दिवस पर यूपी के सीएम योगी ने शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

आज 23 मार्च को हुसैनीवाला में शहीदों के स्मारक पर जुटेंगे लोग

इसी क्रम में भारत के इन 3 अमर बलिदानियों को याद करने के क्रम में देश में अलग-अलग हिस्सों में आयोजन हो रहे हैं लेकिन जहां इन 3 बलिदानियों को फांसी दी गई गई, पंजाब के उसी स्थान पर आज रविवार को बलिदानियों की याद में शहीद मेला लगने जा रहा है।

उसी क्रम में आज जब पंजाब के फिरोजपुर छावनी से हुसैनीवाला के लिए विशेष ट्रेन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रवाना होगी, तो 10 इस किलोमीटर के इस सफर में लोगों की भावनाओं का ज्वार आसमान पर होगा।

हो भी क्यों न… यह वही पवित्र स्थल है, जहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव हमेशा के लिए भारत मां की गाेद में समा गए थे। बता दें कि 23 मार्च, 1931 को लाहौर की सेंट्रल जेल में फांसी दिए जाने के बाद तीनों शहीदों का यहीं पर अंतिम संस्कार किया गया था।

इन अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर वर्ष 23 मार्च को हुसैनीवाला में शहीदों के स्मारक पर मेला लगता है। इस समाधि स्थल से भारत से पाकिस्तान की ओर एक रेलवे ट्रैक गुजरता था। साल 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना ट्रैक का आधा हिस्सा उखाड़ कर ले गई थी, लेकिन आधा हिस्सा अब भी हुसैनीवाला बॉर्डर तक मौजूद है।

इसे भारतीय रेलवे ने संरक्षित किया है। इस ट्रैक पर साल में सिर्फ दो बार ही ट्रेन चलाई जाती है। एक बार 23 मार्च को शहीदी मेले और दूसरी बार 13 अप्रैल बैसाखी मेले पर।

इस समाधि स्थल की कहानी भी बहुत रोचक है। बंटवारे के दौरान यह हिस्सा पाकिस्तान में चला गया था। इसे हासिल करने के लिए भारत ने पाकिस्तान को फाजिल्का के 12 गांव दिए थे।

उनके बदले में हुसैनीवाला भारत की सीमा में आ पाया था। यहां रोज रिट्रीट सेरेमनी भी होती है। सैकड़ों की संख्या मेें लोग पहुंचते हैं और जवानों का उत्साह  बढ़ाते हैं।

Bihar Nadi Sanjeevani Project: बिहार में बाढ़ से राहत और हाईवे...

Bihar Nadi Sanjeevani Project, पटना: बिहार में नदियों में जमा गाद (सिल्ट) को अब विकास कार्यों में इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई है।...

Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...