पूर्व सांसद जनार्दन यादव की पत्नी के निधन पर सांत्वना देने बांका पहुंचे गिरिराज सिंह

बांका : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एकदिवसीय दौरे पर बांका पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व सांसद जनार्दन यादव की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। अपने दौरे के दौरान गिरिराज सिंह ने हैंडलूम एवं टेक्सटाइल विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर बदल दी है – गिरिराज सिंह

राजनीतिक टिप्पणी करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने सड़कों का जाल बिछाया है और राज्य को विकास की ओर अग्रसर किया है। वहीं उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लालू परिवार ने बिहार को लूटा है और उन्हें बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

गलती किसी से भी हो सकती है – गिरिराज

राष्ट्रगान को लेकर हुई गलती के सवाल पर उन्होंने सीएम नीतीश कुमार का बचाव करते हुए केंद्री मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गलती किसी से भी हो सकती है, इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। गिरिराज का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है, जहां एक ओर उन्होंने शोक संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने विकास का काम किया है, सड़कों का जाल बिछाया है। लेकिन लालू परिवार ने बिहार को सिर्फ लूटा है, उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।

बांका में भगत सिंह के शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि और सलामी

बांका शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 94वीं पुण्यतिथि (23 मार्च) के अवसर पर बांका जिले में जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पुलिस बलों के द्वारा सलामी भी दी गई। इस मौके पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने मिलकर शहीद को नमन किया और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत माहौल में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस कार्यक्रम में बांका के एसडीपीओ बिपिन बिहारी और एसडीएम अविनाश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी अधिकारियों ने उन्हें याद किया और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने की अपील की।

यह भी देखें :

आज के युवाओं को भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए – SDPO बिपिन बिहारी

बांका एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने इस मौके पर कहा कि आज के युवाओं को भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस उम्र में आज के युवा नशे की लत में फंस रहे हैं, उस उम्र में भगत सिंह ने देश की आज़ादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लिया और हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया। वहीं बांका एसडीएम अविनाश कुमार ने कहा कि युवाओं को नशा छोड़कर देश के विकास में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। भगत सिंह जैसे देशभक्तों के बलिदान से हमें सीख लेनी चाहिए और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहना चाहिए।

Bhagat Singh 22Scope News
आज के युवाओं को भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए – SDPO बिपिन बिहारी

SDPO ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

इस दौरान एसडीपीओ विपिन बिहारी ने भी शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश के युवाओं को देशभक्ति की भावना को अपने जीवन में अपनाते हुए राष्ट्र की सेवा में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी ने भगत सिंह की तस्वीर के सामने मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े : चुनावी साल में नीतीश को झटका, इफ्तार पार्टी से मुस्लिम संगठनों ने बनाई दूरी

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...