IPL 2025: लंबे समय बाद ईशान किशन का बल्ला उगला आग, गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया

IPL 2025: इस सीजन के आईपीएल (IPL 2025) के दूसरे मैच में आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने गलत साबित कर दिया।

IPL 2025: ईशान किशन ने जड़ी सेंचुरी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 286 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ईशान किशन ने सेंचुरी जड़ी। उन्होंने 46 गेंदों में 11 चौके और छह छक्के जड़ते हुए नाबाद 106 रनों की पारी खेली। आज उनका बल्ला आग उगल रहा था और राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज उनके सामने बिवश दिख रहे थे।

IPL 2025: जोफ्रा आर्चर सबसे महंगा साबित

इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 24, ट्रेविस हेड ने 67, नीतीश कुमार रेड्डी ने 30 और विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने 34 रनों की पारी खेली। वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर ने बिना विकेट लिए चार ओवर में 76 रन लुटाए। इसके अलावा संदीप शर्मा ने चार ओवरों में 51 रन दिए। हालांकि उन्हें एक सफलता मिली।

IPL 2025: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीष तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा और संजू सैमसन शामिल है।

Khalari School Chori: खलारी के सरकारी स्कूल में चोरी का खुलासा,...

Khalari School Chori: रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बमने में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने...

Reliance Bombay Creamery Ice Cream: रिलायंस की नई आइसक्रीम सिर्फ ₹10...

Reliance Bombay Creamery Ice Cream: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए आइसक्रीम बाजार में प्रवेश कर लिया है।...

Bihar NSD Campus: बिहार में खुलेगा NSD कैंपस, युवा कलाकारों को...

Bihar NSD Campus: बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) के नए कैंपस की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री...