IPL 2024 SRH vs GT: हैदराबाद ने गुजरात को दिया 163 रनों का लक्ष्य

IPL 2024 SRH vs GT: आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मुकाबला हो रहा है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाये हैं और गुजरात को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया है।

IPL 2024 SRH vs GT

हैदराबाद की ओर से मंयक अग्रवाल ने 16 रन, ट्रेविस हेड ने 19 रन, अभिषेक शर्मा ने 29 रन, एडन मार्क्रम ने 17 रन, हेनरिक क्लासेन ने 24 रन, शाहबाज अहमद ने 22 रन और अब्दुल समद ने 29 रन बनाये। वहीं गुजरात की ओर से मोहित शर्मा ने तीन विकेट झटके।

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक इस साल आईपीएल के दो मैच खेले हैं। इसमें एक मैच में टीम को जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं गुजरात टाइटंस ने भी दो मैच खेले हैं और इस टीम को भी एक में हार और एक में जीत मिली है।

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...