जमशेदपुर : 23 दिसंबर के दिन दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष और जमीन कारोबारी गणेश सिंह पर अज्ञात अपराधियों द्वारा बम से हमला मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस हमले में गणेश सिंह बाल-बाल बच गए थे. पुलिस ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया और पूरे मामले की छानबीन शुरू की और पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
इस मामले में कुल 11 अभियुक्त बनाए गए हैं. बताया जा रहा है कि गणेश सिंह को मारने के लिए अपराधियों ने साजिश रची थी. ये पूरा मामला जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ है. गणेश सिंह जमीन कारोबारी है और मारने वाला भी जमीन का कारोबार करता है दोनों की पहले से दुश्मनी थी. गणेश सिंह को रास्ते से हटाने के लिए रिजवान और अंकित ने साजिश रची और गणेश सिंह पर हमला करने के लिए पहले बम विस्फोट कर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया. हालांकि इस घटना में गणेश सिंह बाल-बाल बच गए थे. फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बाकी बचे छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
रिपोर्ट : लाला ज़बीन

















