धनबादः फिट इंडिया फ्रीडम रन के अवसर पर धनबाद रेल मंडल मुख्यालय से रेलवे मैदान तक दौड़ का आयोजन किया गया। डीआरएम आशीष बंसल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। रेल अधिकारी, आरपीएफ जवान, एनसीसी कैडेट, छात्र-छात्राओं और रेल कर्मियों ने फिट इंडिया फ्रीडम रन में हिस्सा लिया।
दौड़ का आयोजन युवा मामले एवं खेल-कूद मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में दौड़, योगा एवं विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जाएंगी। इस मौके डीआरएम आशीष बंसल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है, हम स्वस्थ रहेंगे तभी देश और परिवार के लिए कुछ अच्छा कर पाएंगे।


















