Advertisment

चिराग के इफ्तार में पहुंचे CM नीतीश, कई अन्य मंत्री भी रहे उपस्थित

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये CM

पटना: CM नीतीश कुमार आज शहीद पीर अली मार्ग, लोजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। दावत-ए-इफ्तार का आयोजन लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान की ओर से किया गया। CM को चिराग पासवान ने साफा भेंटकर अभिनंदन किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी।

यह भी पढ़ें – Bihar Diwas समारोह में ऊर्जा विभाग के स्टॉल पर दिखा जगमगाता बिहार

इस अवसर पर Deputy CM सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  Bihar के शिक्षकों का इंतजार खत्म, एक साथ 10 हजार शिक्षकों…

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...