Bokaro: रिश्ते शर्मसार! दरिंदे बाप ने दोस्त के साथ मिलकर अपनी 11 साल की बेटी का किया गैंगरेप, गिरफ्तार

Bokaro: जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र में रिश्ते का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र में एक दरिंदे बाप ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ग्यारह वर्षीय बेटी का गैंगरेप किया। रिश्ते को तार-तार करने वाली यह घटना होली की रात घटी थी। इस घटना से संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब आरोपी पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Bokaro: आरोपी पिता गिरफ्तार

आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। बोकारो पुलिस के द्वारा अलग-अलग राज्यों में जाकर छापेमारी की जा रही थी। आज बोकारो रेलवे स्टेशन से आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास है और बोकारो जिला के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ केस दर्ज है। उस पर एक मर्डर केस में शामिल होने का भी आरोप है। साथ ही पुलिस ने आरोपी पिता के पास से एक स्कूटी गाड़ी भी जप्त की है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...