Commercial Advertisment

Garhwa: घूसखोर पर ACB का एक्शन, रिश्वत लेते मनरेगा बीपीओ को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Garhwa: जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम घूसखोर कर्मचारी पर कार्रवाई की है। पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रमना प्रखंड में पदस्थापित मनरेगा बीपीओ प्रभु कुमार को 12000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Garhwa: इसलिए ले रहा था रिश्वत

दरअसल, हरादाग कला निवासी पारा शिक्षक शिव शंकर राम ने एसीबी में मनरेगा बीपीओ प्रभु कुमार के खिलाफ शिकायत की थी। शिव शंकर राम के अनुसार, उसकी मां जितनी देवी के नाम से डोभा निर्माण कार्य मिला था, जिसे शुरू करने और उपयोगिता प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर करने के बदले बीपीओ प्रभु कुमार ने 12 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी।

Garhwa: घूस लेते मनरेगा बीपीओ गिरफ्तार

इस पर उन्होंने एसीबी से इसकी शिकायत की। इस पर एसीबी ने टीम गठित कर मामले में कार्रवाई की। इस कड़ी में एसीबी की टीम ने मनरेगा बीपीओ प्रभु कुमार को 12 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। अब एसीबी की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...