चतरा में पिता-पुत्री रिश्ते शर्मसार, बाप ने नाबालिग बेटी के साथ किया बलात्कार

चतरा. जिले में एक कलयुगी बाप के द्वारा पिता-पुत्री के रिश्ते को तार तार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना जिले के कुन्दा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां एक पिता ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद वहशी पिता ने बेहोश बेटी को कमरे में बंद कर फरार हो गया।

चतरा में पिता-पुत्री रिश्ते शर्मसार

बताया जा रहा है कि जब लड़की का भाई, जो किसी काम से बाहर गया था, जब वह घर आया और घर का दरवाजा खोला तो बहन को बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पाया। जब बेहोश बहन को पानी छिटकर होश में लाया गया तो उसने अर्धमूर्छित अवस्था में पिता की करतूत बताई। इसके बाद उसकी बहन पुनः बेहोश हो गई।

घटना की जानकारी होने के बाद भाई और ग्रामीणों ने मिलकर वहशी बाप को ढूंढकर और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके उसे कुन्दा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही कुन्दा थाना प्रभारी सनोज चौधरी बार-बार बेहोश हो रही बच्ची को उपचार के लिए सदर अस्पताल चतरा लेकर आये।

चतरा से सोनु भारती की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...