Patna– समाज पहले से सुधरा है, मुख्यमंत्री को सरकार में सुधार करनी चाहिए. ये बातें दिल्ली से पटना हवाई अड्डे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कही. दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थें.
मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने सभाओं में कहते फिर रहे हैं कि शराब पीने से एड्स होता है, हमें तो उनके ज्ञान पर ही हंसी आती है, उनके ज्ञान पर ज्यादा टीका-टिप्पणी करना नहीं चाहते. यह तो सबको पता है कि शराब बुरी चीज है, नशा खराब है, दहेज से सभी को मुक्ति चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री जी समाज सुधार की बात करते हैं लेकिन वह खुद अपनी बातों पर अमल नहीं करते.

















