Breaking: हजारीबाग में दूसरे मंगला जुलूस के दौरान पथराव और तोड़फोड़, स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए एसपी ने खुद संभाला मोर्चा

हजारीबाग. शहर में दूसरे मंगला जुलूस के दौरान पथराव और तोड़फोड़ की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना तब घटी जब जुलूस जामा मस्जिद चौक अग्रवाल हैंडलूम के समीप मेन रोड पहुंचा। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एसपी अरविंद कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ अमित आनंद, मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, सदर थाना प्रभारी सुभाष सिंह, बड़ा बाजार थाना प्रभारी बिट्टू रजक समेत भारी संख्या में पुलिस पहुंची। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने एयर फायरिंग भी की।

हजारीबाग में दो समुदाय में तनाव

जानकारी के अनुसार, जुलूस के दौरान गाना बज रहा था और लोग लाठी खेल रहे थे, तभी कहीं से पत्थर गिरा। फिर दोनों तरफ से आक्रोश बढ़ गया और पथराव के साथ-साथ तोड़फोड़ भी शुरू हुई। फिलहाल, पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। दोनों समुदाय के लोग अड़े हुए हैं, जबकि बीच में पुलिस है और दोनों को हटाने में जुटी हुई है।

एसपी अरविंद कुमार सिंह ने खुद से मोर्चा संभाल लिया है। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश हो रही है। नियंत्रित हो भी गया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों तरफ से तनाव बना हुआ था और पुलिस हालत को संभालने में जुटी हुई थी।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट

Begusarai Model Adarsh Vidyalaya Launch: बिहार की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा...

Begusarai Model Adarsh Vidyalaya Launch: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की पहल पर राज्य भर में स्थापित 'सरस्वती विद्या निकेतन/MGS मॉडल आदर्श विद्यालयों' का...

Supaul Darbhanga National Highway: सुपौल-दरभंगा हाईवे से बदल जाएगी उत्तर बिहार...

Supaul Darbhanga National Highway: उत्तर बिहार में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, सुपौल और दरभंगा को जोड़ने...

Bhojpur Police Awareness Campaign: आरा में पुलिस ने छात्राओं को किया...

Bhojpur Police Awareness Campaign: भोजपुर ज़िले में पुलिस ने छात्राओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए एक खास अभियान शुरू किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों...