सोनाहातू में बेखौफ हो रहा अवैध बालू परिवहन, पुलिस-प्रशासन का डर नहीं

रांची. सोनाहातू में अवैध बालू परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है। धड़ल्ले से यहां कई बालू घाट से अवैध बालू का उठाव और परिवहन हो रहा है और पुलिस-प्रशासन इस पर रोक लगाने में विवश दिख रहा है। बताया जा रहा है कि हफ्ते-दो हफ्ते में एक या दो दिन रुकता है और फिर चालू हो जाता है।

सोनाहातू में हो रहा अवैध बालू परिवहन

कल रात में करीब 10 बजे सोनाहातू प्रखंड के जामुदाग सड़क पर अवैध बालू परिवहन होता दिखा, जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है। वहीं आसपास के लोगों के मुताबिक, यहां लगातार अवैध बालू परिवहन होता देखा जा रहा है, जिससे सरकार को भारी नुकसान हो रहा है।

रोक लगाने में पुलिस-प्रशासन नाकाम

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अवैध बालू लदा वाहन के चालक लापरवाह तरीके और तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे लोगों में हादसे को लेकर भी आशंका रहती है। हालांकि, दबी जुबान में लोग इस पर गुस्सा भी जता रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी इस पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है।

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...