जमीन विवाद में हुई मारपीट, सहयोगी सहित अधिवक्ता जख्मी

मधेपुरा : मधेपुरा में जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई जिसमें सहयोगी सहित एक अधिवक्ता बुरी तरह जख्मी हो गए। फिल्हाल दोनों जख्मियों का उपचार जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना की जानकारी देते हुए भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत मतनाजा, सधुआ और वार्ड एक निवासी जख्मी अधिवक्ता नरेश कुमार रमन की पत्नी शिक्षिका बबिता कुमारी ने बताया कि काफी दिनों से राजेंद्र यादव से रास्ता का विवाद चल रहा है।

पति पर हमला कर दिया, कमर में रखे हथियार के बट से उनका सिर फोड़ दिया – पुत्र विनोद कुमार

उनलोगों ने 2016 एक कट्टा जमीन राजेंद्र यादव के छोटा भाई सिकंदर यादव और गजेंद्र यादव से लिया था। एक साल पहले जब वो अपने पुराने जमीन में बाउंड्री दे रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे रोक दिया था। उसके बाद अमीन को बुलाया गया। आज सरकारी अमीन के द्वारा जमीन की मापी हो रही थी। दूसरे पक्ष से सात-आठ लोग वहां मौजूद थे। अचानक से राजेंद्र यादव के पुत्र विनोद कुमार ने उनके पति पर हमला कर दिया और कमर में रखे हथियार के बट से उनका सिर फोड़ दिया।

यह भी देखें :

‘उनको बचाने गए उनके सहयोगी विमल कुमार की भी कर दी पिटाई’ 

वहीं उनको बचाने गए उनके सहयोगी विमल कुमार की भी पिटाई कर दी। जब वे वहां पहुंची तो वहां मौजूद कुंदन कुमार और अखिलेश कुमार ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की कर उनके गले से सोने की चेन और हाथ से बाला छीन लिया। आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों जख्मियों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की सूचना पर भर्राही थाना अध्यक्ष अमित कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंच जख्मियों से पूछताछ की। फिल्हाल पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : पत्नी की हत्या मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनाया उम्रकैद की सजा…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम...

मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन शहर के करीब आधा दर्जन दुकानों पर साइबर पुलिस एवं स्थानीय चार थाना की पुलिस ने बड़ी...

चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार

पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का...

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते हुए अवैध...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगामी नौ मार्च को सुबह 11:38 बजे नगर थानान्तर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इंटरप्राईजेज...

यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय...

आरा : दानापुर रेलखंड में ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और चेन पुलिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img