हजारीबाग हिंसा: सीपी सिंह ने शिल्पी नेहा तिर्की के बयान पर किया पलटवार, राष्ट्रपति शासन की साजिश बताने वालों को कहा ‘मूर्ख मंत्री’

रांची: हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए पथराव को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की द्वारा इस घटना को भाजपा की साजिश बताने और झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश करार देने पर भाजपा नेता व पूर्व मंत्री सीपी सिंह भड़क गए।

सीपी सिंह ने कहा, “पथराव जिहादियों ने किया, फिर भी सरकार उन्हें बचाने में लगी है। आखिर रमजान के पाक महीने में इनके हाथ में पत्थर कहां से आ जाते हैं? ये जिहादी सुधरने वाले नहीं हैं। यह सरकार जिहादियों के समर्थन में खड़ी है, इसलिए इससे किसी कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा नहीं की जा सकती।”

राष्ट्रपति शासन की साजिश के आरोप पर सीपी सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, “जो मंत्री यह बयान दे रहा है, वह मंत्री नहीं, बल्कि मूर्ख मंत्री है। जब से नरेंद्र मोदी ने केंद्र में सत्ता संभाली है, तब से भाजपा ने एक बार भी राष्ट्रपति शासन नहीं लगाया।”

गौरतलब है कि हजारीबाग हिंसा के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा जहां इसे सरकार की विफलता बता रही है, वहीं कांग्रेस और झामुमो इसे भाजपा की सोची-समझी साजिश करार दे रहे हैं।

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...