राजस्व कर्मचारी के लिए छोटा पड़ गया सरकारी Office, निजी आवास में…

वैशाली: सरकारी Office होने के बावजूद वैशाली में एक राजस्व कर्मचारी के द्वारा अपने आवास से Office का संचालन करने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने के बाद डीएम के निर्देश पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई जिसके बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार डीएम यशपाल मीणा को सूचना मिली थी कि वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा में एक राजस्व कर्मचारी अपने निजी मकान में सरकारी Office का संचालन कर रहे हैं।

डीएम के निर्देश पर सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, एसडीपीओ गोपाल मंडल और लालगंज थाना की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से नकदी, लैपटॉप और जमीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किया गया है। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस राजस्व कर्मचारी का फोन और व्हाट्सएप चैट भी खंगालने में जुट गई है।

2 33 22Scope News

यह भी पढ़ें – Bihar में राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, दो बोगी के शीशे हुए क्षतिग्रस्त

मामले में एसडीओ रामबाबू बैठा ने कहा कि राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार अपने निजी मकान में Office चला रहे थे। यह एक अवैध गतिविधि है और इसकी वजह से छापेमारी की गई। बरामद दस्तावेज और अन्य सामग्रियों की जांच की जा रही है। जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार दाखिल ख़ारिज के नाम पर अपने आवास से संचालित कार्यालय में बैठ कर लोगों से उगाही करते थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar: स्वास्थ्य क्रांति की अगुवा बनीं जीविका दीदियां, 45 स्वास्थ्य सहायता केंद्र का…

वैशाली से दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...