Advertisment

पटना में बदल गया निजी व सरकारी स्कूल का समय

पटना : पटना में बदल गया निजी एवं सरकारी स्कूल का समय आज से 11:45 तक ही स्कूल चलेगा। पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। पटना में गर्मी की शिद्दत के बीच प्रशासन ने बच्चों को राहत दी है। उनके सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएम ने अहम फैसला लिया है। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इस गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव करने का निर्देश जारी कर दिया है।

Goal 6 22Scope News

सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी व मान्यता प्राप्त स्कूलों को सिर्फ सुबह की पाली में ही संचालित करना होगा – DM

पटना जिला प्रशासन के नए निर्देश के अनुसार, अब सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों को सिर्फ सुबह की पाली में ही संचालित करना होगा। सभी स्कूल सुबह 11:45 बजे तक ही खुले रहेंगे। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में स्कूल का संचालन नहीं किया जाएगा। नए टाइमिंग गुरुवार 24 अप्रैल से ही लागू हो जाएगी जो 30 अप्रैल तक रहेगी। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को निर्धारित समय से पहले स्कूल न भेजें और दोपहर में उन्हें भीषण गर्मी से बचाने के लिए जरूरी एहतियात बरतें।

यह भी देखें :

DM ने कहा- कदम बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है

जिलाधिकारी चंद्रशेखर ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई भी स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र 11:45 बजे के बाद खुला पाया गया तो संबंधित स्कूल प्रशासन या केंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि गर्मी से जुड़ी किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बता दें कि राजधानी पटना में इस वर्ष का सबसे अधिक तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना में इस सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। अब बिहार के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़े : बिहार में आज से स्कूल की नई टाइमिंग लागू

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...