Giridih: प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाजरत महिला की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Giridih: जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के बोडो स्थित श्री साईं हॉस्पिटल में इलाजरत एक महिला की मंगलवार रात मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Giridih: पथरी का हुआ था ऑपरेशन

बताया जाता है कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लुप्पी की रहने वाले मंजूर अंसारी की 52 वर्षीय पत्नी सजदा खातून को साईं हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन के लिए 19 मार्च को एडमिट कराया गया था। रविवार को उनका ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद सोमवार को उनके परिजन सजदा खातून को घर ले गए।

Giridih: रात में अचानक हुई मौत

वहीं मंगलवार को उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लाए। अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने कहा कि उनके पेट में पानी भर गया है। इलाज के लिए उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कर लिया। रात में अचानक सजदा खातून की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...