Patna में बांटी गई ‘सौगात-ए-मोदी’, BJP ने कहा ‘जहां रहती थी उदासी वहां इस बार…’

पटना: विपक्षी पार्टियां आरोप प्रत्यारोप के दौर में भाजपा पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगती रहती हैं। इस बीच रमजान का महीना शुरू होते ही भाजपा ने घोषणा की थी कि इस वर्ष 32 लाख मुस्लिम परिवारों को ‘सौगात-ए-मोदी’ दिया जायेगा। बिहार में गुरुवार को सौगात-ए-मोदी’ का वितरण भी शुरू हो गया। गुरुवार को Patna हाई कोर्ट के समीप स्थित मजार परिसर में भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इक़बाल ने मुस्लिम परिवारों के बीच ‘सौगात-ए-मोदी’ किट का वितरण किया। Patna Patna Patna 

इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही लोगों के चेहरे पर किट प्राप्त करने के बाद काफी ख़ुशी देखी जा रही थी। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी दानिश इक़बाल ने कहा कि जिन घरों में पर्व के दिन उदासी होती थी इस बार सौगात-ए-मोदी से सेवई की मिठास और इत्र की सुगंध महकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास एक साथ लेकर चलना है तो मोदी यह साबित भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – महिलाओं का सम्मान ही नहीं मांग पर कार्रवाई भी करते हैं CM नीतीश…, शराबबंदी के साथ ही…

सौगात-ए-मोदी के जरिये ईद के दिन देश के 32 लाख परिवारों के बीच खुशियाँ पहुंचाई जा रही है। ईद के मौके पर प्रधानमंत्री की यह सौगात न केवल मानवता दर्शाता है बल्कि प्रधानमंत्री के उन गरीब मुसलमान परिवारों के घरों में प्रत्यक्ष रूपसे उपस्थिति को प्रमाणित करता है। उन्होंने बताया कि इस किट में नए कपडे, सेवई, शक्कर, ड्राई फ्रूट, इत्र इत्यादि हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –     महागठबंधन के CM फेस होंगे तेजस्वी या …, कांग्रेस राजद में…

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...