प्रखंड प्रमुख चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट, कई राउंड चली गोलियां

पटना : पटना सिटी के फतुहा में प्रमुख और उपप्रमुख चुनाव के दौरान अनुमंडल में आए हुए प्रत्याशियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान कई राउंड गोलियां भी चली. गोली की आवाज सुन लोग इधर-उधर भागने लगे. घटना के बाद अनुमंडल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया. बाद में प्रशासन ने हस्तक्षेप करके मामला शांत कराया. वहीं एक प्रत्याशी ने कहा कि जिस प्रकार से प्रत्याशियों के साथ मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना हुई है, वह प्रशासन के ढीले रवैया का परिणाम है.

बताया जाता है कि मारपीट के दौरान चार-पांच राउंड गोली चली. इसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. बताया जाता है कि पटना सिटी अनुमंडल अधिकारी के पास उप प्रमुख पंचायत चुनाव के नाम पर लोगों की भीड़ हो गई. उसी दरमियान समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई. इसके बाद एक-दूसरे के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समर्थकों के द्वारा हो रहे मारपीट के मामला को शांत कराया.

फतुहा से आए हुए प्रत्याशी ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरीके से अनुमंडल में मारपीट और गोलियां चली है इस मामले को प्रशासन को देखना चाहिए. प्रशासन की उदासीनता रवैया के कारण इतनी बड़ी घटना हुई. घटना में कई लोगों को चोटें लगी है, लेकिन अभी तक किसी हताहत होने की कोई सूचना नहीं आयी है.

रिपोर्ट : उमेश चौबे

चुनाव परिणाम : वोटों की गिनती शुरू, पोस्टल बैलेट की हो रही काउंटिंग

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...