81 वर्ष बाद फिर से गुंजायमान होगा हिन्द पीढ़ी का आदिवासी मैदान,जुटेंगे झारखंड आन्दोलनकारी

 

Ranchi- झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा तीन जनवरी को मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आन्दोलनकारी दिवस को रुप में मनायेगी. इस अवसर पर जयपाल सिंह मुंडा की याद में वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाएगा इसके साथ ही जयपाल सिंह मुंडा की मूर्ति का अनावरण भी किया जाएगा. झामुमो को सचेतक और संघर्ष मोर्चा के संयोजक मथुरा प्रसाद महतो इसके मुख्य अतिथि और झारखंड के वरीय आन्दोलनकारी इश्तिखार उल हक उर्फ ताको भाई भी आयोजन का हिस्सा होंगे.

यहां बता दें कि आज से 81 वर्ष पहले इसी मैदान में जयपाल सिंह मुंडा ने विशाल जनसभा को संबोधित किया था और यहीं से आदिवासी और सदानों के बीच गोलबंदी की शुरुआत हुई थी, झारखंड आन्दोलन के इतिहास में यह सभा आज भी याद किया जाता है.  81 वर्ष बाद यह मैदान एक बार फिर से गुंजायमान होगा. झारखंड के कोने-कोने से झारखंड आन्दोलनकारी यहां जुटेंगे, लेकिन इस बार झारखंड आंदोलनकारी अपने मान-सम्मान और पहचान के सवाल पर एक चर्चा करेंगे.

वैसे झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में राज्य के विभिन्न जिलों में भी झारखंड आंदोलनकारी दिवस और जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पूरे धूमधाम से मनायी जाएगी. कार्यक्रम की सफलता के लिए झारखंड आंदोलनकारी अपने-अपने स्तर पर तैयारी में जुटे हैं.

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...